जोधपुर

लम्बे समय से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

- पैरोल से फरार होने के साथ ही एनडीपीएस एक्ट में भी है वांछित
less than 1 minute read
Jun 14, 2021
लम्बे समय से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
लम्बे समय से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने डीएसटी की मदद से सोमवार को 14 महीने से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया और करवड़ थाना पुलिस को सौंपा।
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि पीपाड़ शहर थानान्तर्गत रामड़ावास कला निवासी मांगीलाल बिश्नोई एनडीपीएस एक्ट के साथ ही जेल से पैरोल से भी फरार है। उस पर पांच सौ रुपए का इनाम घोषित था। उसके संबंध में सुराग मिलने पर डीएसटी के साथ मिलकर पुलिस ने थाना क्षेत्र में दबिश दी और मांगीलाल को पकड़ लिया। जिसे करवड़ थाना पुलिस को सौंपा गया। पूछताछ के बाद रामड़ावास कला निवासी मांगीलाल (22) पुत्र बीरबलराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
डांगियावास थाना पुलिस ने गत वर्ष 8 अप्रेल को बुद्धनगर तिराहे पर कार को रोकने का इशारा किया था, लेकिन चालक कार तेजी से भगाने लगा था। पुलिस के पीछा करने पर जालेली नायला के खेतों में छोड़कर चालक व साथी फरार हो गए थे। कार में 11 किलो डोडा पोस्त, मोबाइल व दस्तावेज जब्त किए गए थे। इनके आधार पर रामड़ावास निवासी मांगीलाल व विकास सैन को नामजद किया गया था। करवड़ थानाधिकारी जांच कर रहे हैं। आरोपी मांगीलाल एनडीपीएस एक्ट में जोधपुर जेल में बंद था और पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था।

Published on:
14 Jun 2021 05:47 pm