जोधपुर

JODHPUR POLO SEASON—लॉस पॉलिसटास ने जोधपुर पोलो फैक्ट्री को हराया

- जोधपुर पोलो सीजन: राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप
less than 1 minute read
Dec 22, 2020
JODHPUR POLO SEASON---लॉस पॉलिसटास ने जोधपुर पोलो फैक्ट्री को हराया
JODHPUR POLO SEASON---लॉस पॉलिसटास ने जोधपुर पोलो फैक्ट्री को हराया

जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में मंगलवार को शुरू हुए राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इंडिया कप टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मैच में लॉस पॉलिसटास ने जोधपुर पोलो फैक्ट्री टीम को हराया। लॉस पॉलिसटास टीम ने जोधपुर पोलो फैक्ट्री टीम को तीन के मुकाबले सात गोल कर चार गोल के अन्तर से हराया। जोधपुर पोलो फैक्ट्री टीम की ओर से विक्रमादित्यसिंह व चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी धु्रवपाल गोदारा ने पहले चक्कर में एक-एक गोल किया। चार हैण्डीकेप के कर्नल रवि राठौड़ ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में लॉस पॉलिसटास टीम के पांच हैण्डीकेप के सैय्यद शमशेर अली ने पहले चक्कर में दो व छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने दूसरे चक्कर में तीन व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। मैच समाप्ति के बाद शेतल पारीख ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों को कप व ट्रॉफि यां दी।
---
ड्रॉ रहा प्रदर्शन मैच
जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे ब्राइट व ब्रिलिएंट टीमों के बीच प्रदर्शन मैच खेला गया जो दोनों टीमों के समान गोल के कारण ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने चार-चार गोल किए। टूर्नामेंट के तहत बुधवार को लॉस पॉलिसटास व सहारा वॉरियर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

Updated on:
22 Dec 2020 06:57 pm
Published on:
22 Dec 2020 06:57 pm