
जोधपुर। निकाय चुनाव के बाद अब गांवों की सरकार यानि पंचायतराज चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बुधवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर (एमआइसी) में 43 जिला परिषद सदस्य और 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
जोधपुर जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित/ओपन रखा गया है। जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों में से अनारक्षित 7, अनारक्षित महिला 7, अनुसूचित जाति 2, अनुसूचित जाति महिला 2, अनुसूचित जनजाति 1, ओबीसी 2 और ओबीसी महिला के लिए 2 प्रधान पद रिजर्व हुए हैं।
पंचायत राज चुनाव के तहत गुरुवार को सरपंच व वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। यह लॉटरी संबंधित उपखण्ड स्तर पर होगी। जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों में यह प्रक्रिया होगी।
| पंचायत समिति | आरक्षण |
|---|---|
| बालेसर | एसटी |
| चामू | ओबीसी |
| आगोलाई | ओबीसी महिला |
| आसोप | एससी महिला |
| उम्मेद नगर | सामान्य महिला |
| ओसियां | सामान्य महिला |
| केरू | सामान्य महिला |
| चाबा | सामान्य |
| झवर | सामान्य |
| तिंवरी | ओबीसी |
| पीपाड़ शहर | सामान्य महिला |
| धवा | सामान्य महिला |
| बावड़ी | सामान्य |
| बिलाड़ा | सामान्य |
| भोपालगढ़ | सामान्य |
| मंडोर | एससी |
| लूनी | सामान्य महिला |
| शेरगढ़ | सामान्य |
| सामराऊ | सामान्य |
| सालवा खुर्द | एससी |
| सेखाला | सामान्य महिला |
| हतुण्डी | ओबीसी महिला |
| कापरड़ा | एससी महिला |
| कैटेगरी | आरक्षित वार्ड | संख्या |
|---|---|---|
| अनुसूचित जाति | 24, 26, 30, 37 | 4 |
| अनुसूचित जाति महिला | 27, 28, 29, 36 | 4 |
| अनुसूचित जनजाति | 7 | 1 |
| अनुसूचित जनजाति महिला | 5 | 1 |
| ओबीसी | 1, 10, 14, 17, 20 | 5 |
| ओबीसी महिला | 3, 16, 22, 38 | 4 |
| अनारक्षित | 6, 9, 11, 12, 13, 15, 18, 23, 31, 39, 40, 43 | 12 |
| अनारक्षित महिला | 2,4,8,19,21, 25, 32, 33,34,35, 41,42 | 12 |
जोधपुर जिले की छह नगर पालिकाओं में उप सभापति उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव में चार में भाजपा और दो में कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए। इनमें बालेसर व पीपाड़ शहर नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।