जोधपुर

पेड़ पर प्रेमी संग फंदे से झूली शादीशुदा प्रेमिका, 8 मार्च को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार बेलवा राणाजी गांव का युवक दूसरे गांव गुमानपुरा की लडक़ी से प्रेम करता था...
2 min read
Mar 22, 2019
suicide

जोधपुर/बेलवा।

जोधपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली है। इस प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। लोगों को पता लगने पर घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमिका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बेलवा राणाजी गांव के एक युवक ने गुमानपुरा (देचू) गांव की अपनी प्रेमिका के साथ पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों एक ही फंदे पर झूल गए। जानकारी के अनुसार बेलवा राणाजी गांव का युवक दूसरे गांव गुमानपुरा की लडक़ी से प्रेम करता था। लडक़ी का नाम देवली और उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। देवली की शादी गत 8 मार्च को सियांदा निवासी गिरधारीराम के साथ हुई थी। लडक़ी के पीहर पक्ष द्वारा देचू थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। जिसके बाद हो सकता है कि प्रेमी युगल ने ऐसा कदम उठाया हो। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।


वहीं उदयपुर के जावर माइंस थाना क्षेत्र के नेवा तलाई में 5 से 6 दिन पुरानी लडक़ी की लाश पत्थरों के नीचे दबी हुई मिली है। इसके पूर्व में 7 दिन पूर्व 15 तारीख को कांगड़ी बटवाड़ा नेवा तलाई निवासी 22 वर्षीय लालचंद युवक ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की थी, वहीं पास के एक दर्रे में लडक़ी की लाश मिली है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लडक़ी से प्रेम प्रसंग के चलते लडक़े ने आत्महत्या की थी। अब जब लडक़ी की लाश पथरों के नीचे मिली तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लडक़ी को पत्थर मारकर सर कुचल कर मारा और पत्थरों में दबा दिया। उसके बाद लडक़े ने आत्महत्या की है। लडक़ी के पिता ने पुलिस में 18 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।

Updated on:
22 Mar 2019 12:28 pm
Published on:
22 Mar 2019 11:17 am