जोधपुर

एक साल में 60 रुपए महंगी हुई घरेलू गैस, अब हॉकर को देने हैं 717 रुपए

देश की तीनों पेट्रोलियम कम्पनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एक जनवरी से नॉन सब्सिडाइज्ड घरेलू सिलेण्डर और व्यावसायिक सिलेण्डर के दामों में वृद्धि की है। दिसम्बर की तुलना इस बार सिलेंडर के 19 रुपए अधिक देने पडेंगे
less than 1 minute read
Cooking Gas Cylinder Price in rajasthan today
gas cylinder

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. घरेलू गैस का 14.2 किलो का घरेलू गैस का सिलेण्डर एक साल में करीब साठ रुपए महंगा हो गया। जनवरी 2019 में एक सिलेण्डर सब्सिडी छोडकऱ 500.42 रुपए में आता था जो अब करीब 560 रुपए का हो गया। एक साल पहले उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी के करीब 200 रुपए आते थे जो अब 140 रुपए ही रह गए हैं। धीरे-धीरे सरकार एलपीजी सिलेण्डर से सब्सिडी समाप्त कर देगी।

देश की तीनों पेट्रोलियम कम्पनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एक जनवरी से नॉन सब्सिडाइज्ड घरेलू सिलेण्डर और व्यावसायिक सिलेण्डर के दामों में वृद्धि की है। दिसम्बर की तुलना इस बार सिलेंडर के 19 रुपए अधिक देने पडेंगे। घरेलू गैस का 14.2 किलोग्राम का सिलेण्डर अब 717 रुपए में उपलब्ध होगा। पांच किलो का सिलेण्डर (एफटीएल) 405 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने यह 397.50 रुपए का था। वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेण्डर की कीमत 1261 रुपए रखी गई है।

एक साल में ऐसे महंगा हुआ सिलेण्डर
सिलेण्डर महीना --------- घरेलू सिलेण्डर --------सब्सिडी
जनवरी --------- 693 --------- 192.58
फरवरी ---------662 ---------163.09
मार्च --------- 704.50 ---------203.51
अप्रेल ---------709.50 ---------208.26
मई --------- 715.50 ---------213.98
जून --------- 740.50 --------- 237.75
जुलाई ---------642 --------- 141.69
अगस्त --------- 580 --------- 50.24
सितम्बर --------- 596 --------- 59.10
अक्टूबर--------- 608 ----------- 63.10
नवम्बर --------- 684.50 --------132
दिसम्बर --------- 698--------- 141.10

जनवरी 2020 में एलपीजी के विभिन्न दाम
मात्रा ----------------- मूल्य
14.2 किलो ---------------- 717
5 किलो घरेलू -------------- 264
5 किलो एफटीएल -----------1291.50
5 किलो एफटीएल रीफिल-------405
19 किलो ----------------- 1261
35 किलो ----------------- 2323
47.5 किलो ----------------3149

Published on:
02 Jan 2020 01:41 pm