जोधपुर

लेन-देन के विवाद में लग्जरी कार चुराई, बालोतरा में छुपाई

- आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Jan 14, 2024
लेन-देन के विवाद में लग्जरी कार चुराई, बालोतरा में छुपाई
लेन-देन के विवाद में लग्जरी कार चुराई, बालोतरा में छुपाई

जोधपुर।
बोरानाडा थानान्तर्गत पाल स्थित शांति प्रिय नगर में आपसी लेन-देन के विवाद में मकान के बाहर खड़ी लग्जरी कार चुरा ली गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिले सुराग से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालोतरा में छुपाकर रखी कार बरामद की।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मूलत: शेरगढ़ थानान्तर्गत सुआलिया हाल शांति प्रिय नगर निवासी रतनाराम पुत्र हीरालाल जाट की टैक्सी नंबर की लग्जरी कार गुरुवार रात मकान के बाहर खड़ी थी। दूसरे दिन सुबह कार गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रतनाराम का परिचित सूरताराम कार चुराकर ले जाता नजर आया था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया और शनिवार को बालोतरा जिले में मण्डली थानान्तर्गत बलाऊ जाटी गांव में राबरा नाडा निवासी सूरताराम पुत्र मांगाराम जाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि रतनाराम व उसके बीच लेन-देन का विवाद है। रुपए न देने पर उसने कार चुराई थी। जो उसने बालोतरा में छुपा दी थी। उसकी निशानदेही से पुलिस ने कार बरामद की।

Updated on:
14 Jan 2024 12:07 am
Published on:
14 Jan 2024 12:07 am