जोधपुर

बचपन के शौक को प्रोफेशन बना रही महक

- हमारी कनेक्ट सीरिज में हम आज कुछ और सोशल मीडिया फ्रेंडली लोगों को आप से मिलवा रहे- अपनी जर्नी की शुरुआत बता रहे कुछ ब्लॉगर  
less than 1 minute read
Dec 02, 2021
बचपन के शौक को प्रोफेशन बना रही महक
बचपन के शौक को प्रोफेशन बना रही महक

अविनाश केवलिया (avinash kewaliya)
जोधपुर।

जब शौक धीरे-धीरे आपका प्रोफेशन बन जाता है तो उसको सभी पसंद करते हैं और आप भी अपने काम से हमेशा खुश रहते हैं। ऐसे ही कुछ शौक को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाने वालों की कहानियां शेयर कर रहे हैं। पत्रिका ने पहली कड़ी में फूड ब्लॉगिंग के कुछ सक्रिय लोगों के बारें में बताया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कुछ और क्रिएटिव लोगों की कहानियां उनकी जुबानी बता रहे हैं।


महक गांधी को बचपन से ही खाने-पीने की चीजों का शौक था। यही कारण था कि वे अब फूड ब्लॉगिंग करती हैं। पिछले करीब एक साल से वे इसमें एक्टिव हैं। उनके इस कार्य में परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। वे बताती हैं कि शौक के रूप में जिस काम शुरू किया, उसे अब आगे प्रोफेशनल के तौर ले जाने की इच्छा रखती हैं। जोधपुर के पारम्परिक स्वाद के साथ वेस्टर्न और फ्यूजन फूड का भी टेस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

आप भी जुड़ सकते हैं
फूड और फैशन के बारे में यदि आप भी कुछ जानकारी शेयर करना चाहते हैं या बताना चाहते हैं अपनी कहानी तो जानकारी साझा करें 9672999227 पर वाट्सएप करें।

Published on:
02 Dec 2021 12:19 am