जोधपुर

अफ्रीकी देश कांगो से जोधपुर पहुंचा महेंद्र का पार्थिव शरीर, 13 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार

अफ्रीकी देश कांगो में इलाज के दौरान महेंद्र कुमार राठौड़ की मृत्यु हो गई थी। भारत सरकार की मदद से 13 दिन उनका पार्थिव शरीर जोधपुर लाया गया।

2 min read
Nov 02, 2024
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी अंतिम विदाई

जोधपुर। इंदिरा कॉलोनी निवासी रमेश राठौड़ के पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार राठौड़ को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंतिम विदाई दी। महेंद्र की अफ्रीकी देश कांगो में मृत्यु हो गई थी। शेखावत के प्रयासों से महेंद्र की पार्थिव देह को वापस भारत लाया जा सका।

अफ्रीकी देश कांगो में अकाउंटेंट था महेंद्र

दरअसल, 25 वर्षीय महेंद्र कांगो में नौकरी कर रहा था। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। जहां महेंद्र अकाउंटेंट था, वहां के मालिक ने साफ कर दिया था कि शव को भारत भेजने में काफी समय लगेगा। वो वहीं महेंद्र का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहा था। परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से महेंद्र की पार्थिव देह जोधपुर लाई जा सकी। शनिवार को शेखावत महेंद्र की अंतिम यात्रा में शरीक हुए। उन्होंने महेंद्र को उनके पैतृक निवास जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों को संबल दिया। शेखावत ने कहा कि जोधपुर के बेटे महेंद्र को अपनी भूमि से अंतिम विदाई मिली। दिवंगत को परमात्मा की शरण प्राप्त हो।

अंतिम यात्रा में शरीक हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

शेरगढ़ विधायक की दादी को दी श्रद्धांजलि

शेखावत शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र सेतरावा होते हुए गांव नाथड़ाऊ पहुंचे और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ की 100 वर्षीय दादी की शोक सभा में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और बाबू सिंह व परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

Updated on:
02 Nov 2024 04:24 pm
Published on:
02 Nov 2024 04:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर