8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JCB ड्राइवर से गटर के लिए खुदवाया गड्ढा, फिर 6 टुकड़ों में महिला को काटकर दफनाया, बड़ी दर्दनाक है इस मर्डर की कहानी

Jodhpur Anita Murder Case: पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया और ललाट पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 2 Nov 2024, 1:08 PM IST

anita murder

Jodhpur Anita Murder Case: जोधपुर के सरदारपुरा बी रोड से लापता हुई महिला ब्यूटीशियन का शव पुलिस को 6 टुकड़ों में मिला है। हत्या का आरोपी गुलमुद्दीन फारूखी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मृतका के पति की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब आपको मर्डर की पूरी कहानी बताते हैं।

  • सरदारपुरा प्रथम ए रोड निवासी अनीता (50) पत्नी मनमोहन चौधरी का सरदारपुरा बी रोड पर ब्यूटी पार्लर है। गत 27 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे वह ब्यूटी पार्लर बंद कर बिना बताए निकल गई थी।
  • फोन स्विच ऑफ होने और घर नहीं पहुंचे पर पति ने सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था।
  • गांगाणा निवासी आरोपी गुलमुद्दीन फारूखी की दुकान अनीता के ब्यूटीपार्लर के सामने थे। दोनों में जान-पहचान भी थी।
  • सूत्रों के अनुसार मृतका ने आरोपी को ब्याज पर रुपए दे रखे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी ने पैसे नहीं चुकाने के चलते अनीता की हत्या की थी।
  • माना जा रहा है कि आरोपी ने अनीता की हत्या से पहले पूरी प्लानिंग की थी।
  • हत्या से पहले आरोपी ढेर सारे परफ्यूम और जानवरों को काटने वाला बड़ा चाकू लेकर आया था।
  • उसने जेसीबी से गटर के नाम पर घर के बाहर काफी बड़ा गड्ढा भी खुदवाया था।
  • पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया और ललाट पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
  • इसके बाद आरोपी ने महिला का सर, दोनों हाथ और दोनों पांवों को काट कर अलग कर दिया।
  • महिला के शरीर के टुकड़ों को प्लास्टिक के कट्टे में डाला और जमीन में दफन कर दिया।
  • आरोपी ने लाश पर ढेर सारा परफ्यूम भी छिड़का, ताकि शव से बदबू नहीं आए।
  • आरोपी अभी तक फरार है। वहीं आरोपी की पत्नी के बताने पर पुलिस को अनीता की लाश मिली थी।

यह भी पढ़ें-पत्नी घर पहुंची तो लाश पर मिट्टी डाल रहा था पति, ब्याज पर रुपए देना ही बना अनीता की ‘मौत’ का कारण