
जोधपुर.
जोधपुर में चार से सात जनवरी तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो में मेहमान, जोधपुर के समाज के बच्चे और बड़े हाइली एडवांस वर्चुअल रियलिटी गेम्स का आनंद ले सकेंगे।
आयोजन स्थल एयरपोर्ट रोड स्थित पोलो ग्राउण्ड में बडों व बच्चों के मनोरंजन के लिए 15 हजार वर्गफट एरिया में किड्स जोन का निर्माण किया जा रहा है।
एक्सपो टीम के अरविंद मालपानी ने बताया कि यहां डेडली फिंगर कोस्टर राइड, 9-डी राइड टू जुरासिक पार्क, सुपर कीपर, सोनिक एयर हॉकी प्लेयर बर्टिगो, वॉक द प्लैंक, स्की बॉल, सुपर बाइक-2 प्लेयर सहित अति.आधुनिक तकनीक से सुसज्जित 7 डी गेम्स खेलने का मौका मिलेगा।
7डी थिएटर्स, वर्चुअल, वीएफ एक्स सहित लेटेस्ट तकनीक बच्चों को अलग ही दुनिया में ले जाएगी।
मनीष माहेश्वरी और मयूर माहेश्वरी ने बताया कि एक्सपो में बनाए जा रहे वर्चुअल गेम्स जोन में दर्जनों गेम उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें हर गेम पांच से 10 मिनट का होगा। यहां एक साथ कई लोग गेम खेल सकेंगे।
अनुराग लोहिया ने बताया कि जोन में 7डी प्लस काड्र्ज के साथ बच्चे 3डी इमेजेज और बोलने वाले गेम्स की मदद से एनिमल किंगडम में पसंदीदा जानवर के साथ वर्चुअल सैर कर पाएंगे।
माता-पिता भी बच्चों के साथ इन गेम्स से अनलिमिटेड मस्ती कर सकेंगे। यहां केमल सफारी, हॉर्स राइडिंग का भी लुत्फ लिया जा सकेगा।
सदस्यों के सुझाव पर मंथन
आयोजन समिति के सौरभ राठी ने बताया कि एक्सपो की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक में एक्सपो को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति सदस्यों की ओर से दिए गए सुझावों पर मंथन किया गया।
समिति में शिव सोनी, मनीष माहेश्वरी, मयूर माहेश्वरी, मयूर बाहेती, पवन बूब, अनुराग लोहिया, अर्पित धूत, कल्पेश राठी, मनीष चांडक, मनीष झंवर, अजय मूंडवा, महेश राठी, प्रीति लोहिया, भगवती बल्दवा, प्रीति राठी गुप्ता, निशा जोहरी, विनिता बिहानी व सरोज सोनी को शामिल गया है।