जोधपुर

जन्म प्रमाण पत्र देने की एवज में 1500 की रिश्वत लेते मेल नर्स गिरफ्तार

जन्म प्रमाण पत्र देने की एवज में 1500 की रिश्वत लेते मेल नर्स गिरफ्तार    
less than 1 minute read
Feb 29, 2020
जन्म प्रमाण पत्र देने की एवज में 1500 की रिश्वत लेते मेल नर्स गिरफ्तार
जन्म प्रमाण पत्र देने की एवज में 1500 की रिश्वत लेते मेल नर्स गिरफ्तार

जोधपुर.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाड़मेर जिले के सीमावर्ती फागलिया गांव में नवजात बालिका का जन्म प्रमाण पत्र करने की एवज में पन्द्रह सौ रुपए रिश्वत लेते मेल नर्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह भाटी ने बताया कि बाखासर थानान्तर्गत बोली निवासी भंवराराम पुत्र खेमाराम राव की पत्नी ने गत २९ दिसम्बर को फागलिया गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पुत्री को जन्म दिया था। उस दौरान मेल नर्स दिनेश कुमार बिश्नोई ने बतौर रिश्वत दो हजार रुपए लिए थे। अब जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में उसने दो हजार रुपए और मांगे। भंवराराम ने २४ फरवरी को एसीबी से शिकायत की। अगले दिन गोपनीय सत्यापन में आरोपी मेल नर्स ने पन्द्रह सौ रुपए लेना तय किया। परिवादी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिश्वत दी, ब्यूरो की टीम ने मेल नर्स को रंगे हाथों दबोच लिया।

जालोर के चितलवाना थानान्तर्गत रणोदर गांव निवासी मेल नर्स दिनेश कुमार (३९) पुत्र जालाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।

Updated on:
29 Feb 2020 12:31 am
Published on:
29 Feb 2020 12:31 am