जोधपुर

अब आए दिन फाल्ट नहीं होंगी विद्युत लाइनें

फलोदी. हल्की आंधी या बारिश के समय शहर मेें बार-बार लाइनें फाल्ट होने और इससे घंटों तक विद्युत आपूर्ति बंद होने की सालों की समस्या का अब जल्द ही समाधान होने वाला है।
less than 1 minute read
Maintenance work of the power supply system
अब आए दिन फाल्ट नहीं होंगी विद्युत लाइनें

फलोदी. हल्की आंधी या बारिश के समय शहर मेें बार-बार लाइनें फाल्ट होने और इससे घंटों तक विद्युत आपूर्ति बंद होने की सालों की समस्या का अब जल्द ही समाधान होने वाला है। डिस्कॉम ने इसके लिए एकीकृत विद्युत सुधार कार्यक्रम के तहत जर्जरहाल विद्युत लाइनें व पोल बदलने तथा ग्रिड सब स्टेशनों पर उच्च क्षमता के ट्रांसफर्मर लगाने का काम शुरू कर रखा है।
विद्युत वितरण निगम द्वारा गुरुवार को सिटी प्रथम फीडर में विद्युत आपूर्ति तंत्र रख-रखाव कार्य किया। इसके तहत जहां भी विद्युत लाइनें पुरानी हैं या वे झूल रही है। उन्हें बदलकर नई लाइनें बिछाई तथा कई लाइनों को सुचारू करने के काम किए। इसके साथ ही जर्जरहाल विद्युत पोलों को हटाकर वहां नए पोल लगवाए जा रहे हैं। इससे पूर्व में किला फीडर, आदर्शनगर आदि क्षेत्रों में रख-रखाव कार्य किए गए।

अंतिम चरण में है काम कनिष्ठ अभियंता धर्मेन्द्रसिंह व पीआर ने बताया कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की आईपीडीएस के तहत स्वीकृत योजना में शहरी क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ करवाया जा रहा है। इसके तहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जीएसएस बनाकर वहां 5 एमवीए क्षमता व शिवसर जीएसएस पर 3.15 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसी प्रकार घरेलू विद्युत लाइनों पर पूर्व में लगे विजल कंडेक्टर हटाकर रेपिड कंडक्टर, 11 वीवी लाइनों से विजल कंडक्टर हटाकर डोग कंडक्टर लगाए जा रहे हैं। इस योजना का अधिकांश काम पूर्ण करवा दिया है। अब यह कार्य अंतिम चरण में है।

Published on:
10 Jan 2019 11:50 pm