जोधपुर

प्रधानमंत्री ने किया जोधपुर की बेटी को सम्मानित, मेजर नम्रता जोधा के बनाए प्रोजेक्ट को सेना की सातों कमांड ने सराहा

जोधपुर जिले की लोहावट क्षेत्र के गांव जोधा की ढाणी (श्रीरामनगर) की सैन्य अधिकारी मेजर नम्रता जोधा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी को आर्मी डे पर दिल्ली में आयोजित समारोह में सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से सम्मानित किया।
less than 1 minute read
major namrata jodha of lohawat awarded by PM narendra modi
प्रधानमंत्री ने किया जोधपुर की बेटी को सम्मानित, मेजर नम्रता जोधा के बनाए प्रोजेक्ट को सेना की सातों कमांड ने सराहा

जोधपुर. जोधपुर जिले की लोहावट क्षेत्र के गांव जोधा की ढाणी (श्रीरामनगर) की सैन्य अधिकारी मेजर नम्रता जोधा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी को आर्मी डे पर दिल्ली में आयोजित समारोह में सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके भारतीय सेना में जंगी कार्य व सैन्य तंत्र की क्षमता को बढ़ाने के विकास में उनकी ओर से किए गए इनोवेशन के लिए दिया गया।

मेजर नम्रता जोधा की ओर से तैयार प्रोजेक्ट सेन्ट्रल कमांड में प्रथम आया व जिसके लिए उन्हें दीपावली पर जीओसी की ओर से अवार्ड दिया व सेना की सातों कमांड में भी इनोवेशन सराहा गया व उत्कृष्ट अवार्ड प्रदर्शन की सूची में नाम आया। प्रधानमंत्री की ओर से सर्टिफि केट ऑफ मेरिट प्रदान करने के उपलक्ष में सेन्ट्रल कमांड के जीओसी की ओर से शनिवार को कॉमेडेशन कार्ड प्रदान किया गया।

मेजर जोधा आर्मी की ईएमई ब्रांच में पदस्थापित हैं। एसपीएस की छात्रा कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के बाद अप्रेल 2011 में ओटीएस ज्वॉइन किया व मार्च 2012 में आर्मी में कमीशन मिला। नम्रता के पिता डॉ. फू लसिंह जोधा 2011 में पावटा अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक के पद से सेवानिवृत हुए व माता दीपेन्द्र कंवर शक्तावत सेंट ऐंस में टीचर है। एक बड़ा भाई अभिषेकसिंह जोधा ने आस्ट्रेलिया में एमबीए किया है।

सैन्य सेवा में चौथी पीढ़ी
नम्रता जोधा अपने परिवार में सैन्य सेवा में चौथी पीढ़ी है। परदादा विजयसिंह प्रथम विश्व युद्ध में, दादोसा गेनसिंह द्वितीय विश्वयुद्ध में, दादोसा बालूसिंह भारतीय सेना में रहकर देश सेवा की है।

Published on:
19 Jan 2020 12:29 pm