
जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस ने महिला पर विश्वास जताते हुए मनीषा पंवार को सीट निकालने का दारोमदार सौंपा है। शहर महिला जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष के रूप में मनीषा कांग्रेस में सक्रिय देखी गई है। मनीषा को सदैव पार्टी में भी जमीनी कार्यकर्ता के रूप में देखा गया है। इसी के चलते पंवार को कांग्रेस जोधपुर शहर विधानसभा सीट निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उप मंत्री रामसिंह आर्य की पुत्री है। मनीषा को टिकट मिलने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल छा गया। शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने ओबीसी का कार्ड खेला है, जो भी हथाइयों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सदैव पीछे धकेला
कांग्रेस के शासन में कभी विकास नहीं होता है। आज हर तरह का विकास भाजपा की सोच से हुआ है। कांग्रेस ने सदैव विकास को पीछे धकेला है। इसी कारण भाजपा लगातार शहर विधानसभा क्षेत्र से जीत रही है।
- अतुल भंसाली,भाजपा प्रत्याशी, जोधपुर शहर विस क्षेत्र
पार्टी की शुक्रगुजार हूं
पार्टी की मैं शुक्रगुजार हूं, मेरे जैसी छोटी कार्यकर्ता को चुनाव लडऩे का मौका दिया। ये मेरी नहीं, सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरुंगी।
- मनीषा पंवार, प्रत्याशी, कांग्रेस, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र
काम करने की गारंटी देने वाले को वोट
इस बार जनता किसी राजनेता को देखकर वोट नहीं देगी बल्कि उसी को वोट देगी, जो लिखित में कानूनी दस्तावेज के साथ काम पूरे होने की गारंटी देगा। किसी भी प्रकार के हवा में किए गए खोखले वादे जनता स्वीकार नहीं करेगी।
- अनिल आचार्य, चेंजमेकर
क्षेत्र में भूमिका
समस्याकई इलाकों में पानी की समस्या है। इसके अलावा ट्रेफिक बहुत बड़ी समस्या है, विशेषकर भीतरी शहर में। हेरिटेज जगहों को लेकर विशेष कोई प्लानिंग नहीं रही।
समाधान
सरदारपुरा में पार्र्किंग जोन बनने के बाद सोजती गेट क्षेत्र में भी पार्र्किंग जोन बनाया जा सकता है। इसके अलावा बाईजी का
तालाब क्षेत्र में भी मल्टी स्टोरी पार्र्किंग बनाई जा सकती है।
प्रत्याशी का आधार
प्रोफेशन: राजनीति
सोशल मीडिया: फेसबुक पेज नहीं है, लेकिन अकाउंट है। ट्वीटर पर नहीं है।
पहचान: सक्रिय महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।
राजनीतिक अनुभव: राजनीति में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय है। 8 साल से शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी हैं।
कॅरियर का ग्राफ: पूर्व पार्षद रह चुकी हैं।
रिकार्ड: 2010 से अब तक शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बने रहना।
लाइफ स्टाइल: सादगी से रहती है। साड़ी के अलावा राजस्थानी पहनावा पहचान।
ठीया- नेहरू कॉलोनी रातानाडा में रहती है। उम्मेद चौक में पीहर।
जनसमस्या सुनने वाले को मिलेगा वोट
जनसमस्या सुनने वाले को वोट मिलेगा। ताकि क्षेत्र का विकास हो।
- संजीव शर्मा, फतेहपोल
हमारी समस्या समझने वाले पर विश्वास
जो प्रत्याशी हर माह क्षेत्र का दौरा करेगा। उसी को वोट मिलेगा। बहुत छलावा सहन कर लिया।
-कौशल किशोर व्यास, चांदबावड़ी