जोधपुर

RAILWAY–मन्नारगुडी-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 से

- जोधपुर से 6 से चलेगी
less than 1 minute read
Apr 13, 2021
RAILWAY--मन्नारगुडी-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 से
RAILWAY--मन्नारगुडी-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 से

मन्नारगुडी-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 से

- जोधपुर से 6 से चलेगी

जोधपुर।
रेलवे की ओर से मन्नारगुडी-भगत की कोठी साप्ताहिक सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 3 मई से आगामी आदेशों तक किया जाएगा। यह ट्रेन पूर्णतया आरक्षित रहेगी। गाड़ी संख्या 06864 मन्नारगुडी-भगत की कोठी साप्ताहिक सुपरफ ास्ट मन्नारगुडी से 3 मई से आगामी आदेशों तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1.10 बजे रवाना होकर प्रत्येक बुधवार दोपहर 3.15 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार 06863 भगत की कोठी-मन्नारगुडी साप्ताहिक सुपरफ ास्ट भगत की कोठी से 6 मई से आगामी आदेशों तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.10 बजे रवाना होकर प्रत्येक शनिवार शाम 4.40 बजे मन्नारगुडी पहुंचेगी।

यह टे्रन मार्ग में तिरूवारूर, मायिलाड़त्रै, चिदम्बरम, तिरूच्चिराप्पल्लि, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, ताम्बरम, चैन्नई, एग्मोर, सूलूरूपेटा, गुडूर, नेल्लोर, ओंगुल, चीराला, तेनाली जं, विजयवाड़ा जं, खम्मम्, वारंगल, पेद्दपल्ली, रामागुंडम, सिरपुर कागजनगर, वल्लारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, इटारसी, हबीबगंज, भोपाल, शुजालपुर, उज्जैन, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फ ुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, राईकाबाग व जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Published on:
13 Apr 2021 05:53 pm