जोधपुर

DILBAG MARWARI HORSE—सलमान सहित देश की कई ह​स्तियां खरीदना चाहती थी दिलबाग को, लेकिन मालिक ने नहीं बेचा

- मारवाड़ी नस्ल का देश का सबसे अनमोल घोड़ा - देश का पहला घोड़ा, जिसे मारवाड हॉर्स शो मिला लिविंग लीजेण्ड्स स्टेलियन अवार्ड
2 min read
Feb 19, 2023
DILBAG MARWARI HORSE---सलमान सहित देश की कई ह​स्तियां खरीदना चाहती थी दिलबाग को, लेकिन मालिक ने नहीं बेचा
DILBAG MARWARI HORSE---सलमान सहित देश की कई ह​स्तियां खरीदना चाहती थी दिलबाग को, लेकिन मालिक ने नहीं बेचा

जोधपुर।

जोधपुर में हुए दो दिवसीय मारवार्ड हॉर्स शो में देशभर से मारवाड़ी नस्ल के घोड़े आए। इनमें एक ऐसा घोड़ा था, जिसने हॉर्स शो की प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया, फिर भी, आकर्षण का केन्द्र रहा। यह है दिलबाग रनिया, जिसे देखकर ही लोगों का दिल बाग-बाग हो जाता है। यह देश का पहला घोडा है, जिसे हॉर्स शो में दिलबाग को लिविंग लीजेण्ड्स स्टेलियन अवार्ड से नवाजा गया। पूर्व सांसद ने दिलबाग को सम्मानित करने के लिए शो में विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

--

सलमान, रिलायंस ने दिए करोड़ों के ऑफर

मारवाड़ी नस्ल का दिलबाग, अनमोल घोड़ा है, जो देश के कीमती घोड़ों में गिना जाता है। फिल्म अभिनेता सलमान खान, रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित देश की कई हस्तियों ने दिलबाग को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए के ऑफर दिए, लेकिन दिलबाग के मालिक अमनदीप गिल, करोड़ों रुपए के बावजूद भी दिलबाग को नहीं बेचना चाहते।

---

गिफ्ट में मिला, देवता की तरह पूजा करते

दिलबाग के मालिक पंजाब के रनिया के अमनदीप गिल ने बताया कि जालोर जिले के पोषाणा गांव के गजेन्द्रपाल सिंह पोषाणा ने वर्ष 2017 में उनको दिलबाग गिफ्ट किया था। गिल ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिलबाग को एक घोड़ा नहीं, बल्कि देवता की तरह मानते है और उसकी पूजा करके ही कोई काम शुरू करते है।

---

देशभर में दिलबाग की संतानें

गिल ने बताया कि पोषाणा से ही दिलबाग व इसकी पीढि़या विकसित हुई है। दिलबाग के माता-पिता पोषाणा से निकली शुद्ध मारवाड़ी नस्ल के है। दिलबाग के पिता आलीशान व माता गजगामिनी है। दिलबाग का एक भाई दिलशान, उम्मेद भवन की शान बढ़ा रहा है। वहीं, दिलबाग के बच्चे देवराज पंजाब, अल बक्श पंजाब, खुदा बक्श महाराष्ट्र, लाल रतन पंजाब, दिलशेर तेलंगाना में है। बेनजीर, समुद्र, राजवी इसकी बेटियां है। ये सभी आकर्षक, सुन्दर, सुडौल है। इन सभी ने देश में हुए हॉर्स शो में प्रथम पुरस्कार जीते है।

----

परमवीर का भी आकर्षण रहा

शो में दिलबाग के साथ ही मारवाडी नस्ल के परमवीर का भी आकर्षण रहा। यह करीब साढ़े चार का घोड़ा है। जिसे पोषाणा से गुजरात के शेख नदीम का भेंट किया गया। देश के हस्तियों ने इस घोड़े को खरीदने के लिए 2 करोड़ तक के ऑफर दिए, लेकिन इसके मालिक नदीम इसको बेचना नहीं चाहते। इस घोड़े व इसकी संतानों ने भी देश में कई अवार्ड जीते है।

-------

Published on:
19 Feb 2023 10:07 pm