जोधपुर

नशे में धुत बस चालक ने भेड़ों को लिया चपेट में, एक दर्जन भेड़ों की मौत

बरना (जोधपुर) . शादी में जा रही एक निजी बस के चालक ने नशे में धुत होकर बुधवार शाम को राह चलती भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक दर्जन भेड़ों की मौके पर मौत हो गई।
2 min read
Dec 12, 2019
Many sheep died due to bus grip
नशे में धुत बस चालक ने भेड़ों को लिया चपेट में, एक दर्जन भेड़ों की मौत

बरना (जोधपुर) . शादी में जा रही एक निजी बस के चालक ने नशे में धुत होकर बुधवार शाम को राह चलती भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक दर्जन भेड़ों की मौके पर मौत हो गई। वही एक दर्जन से अधिक भेड़े घायल हो गई। हादसा मेगा हाइवे पर बरना गांव के समीप भट्टे के सामने बुधवार शाम 6 बजे हुआ।

हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बस का घेराव कर बस को रोक दिया तथा पुलिस को सूचना दी। जिस पर एएसआई शिवसिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार शाम बरना निवासी धनराज देवासी अपनी 60 भेड़ों को चराकर शाम को अपने घर लौट रहा था। भेड़ों का झुंड सडक़ किनारे चल रहा था।


जैतीवास से करमावास शादी में जा रही बारातियों से भरी निजी बस चालक ने नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से बस को लाकर भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक दर्जन भेड़ें बस के नीचे कुचलने से मौत हो गई।


एक दर्जन से अधिक भेड़ें घायल हो गई। वही भेड़ों के मालिक धनराज देवासी ने अपने ऊपर तेज बस को देखकर भागकर अपनी जान बचाई। भागते समय कुछ दूरी पर गिरने से धनराज देवासी चोटिल हो गया। मरने वाली सभी भेड़ें गर्भवती थी। कुछ भेड़ों को अंधेरे का लाभ उठाकर राह चलते वाहन चालक ले गए।


अंधेरा होने के कारण पूरी 60 भेड़ो के मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने निजी बस को अपने कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया। बस को कब्जे में लेने के बाद शादी मे जाने के लिए घंटों परेशान होकर अन्य वाहन मंगवाकर बारातियों व मायरेदारों को करमावास जाना पड़ा।


जिन भेड़ों से परिवार की आजीविका चलती थी उनके क्षत- विक्षत शवों को सडक़ पर देख धनराज देवासी का पूरा परिवार सडक़ पर ही रो पड़ा। महिला जूनीबाई देवासी की रोने से तबीयत बिगड़ गई।

Published on:
12 Dec 2019 11:14 am