जोधपुर

रुपए के बदले नाबालिग की शादी की, किशोरी थाने पहुंची

- पीडि़ता के बयान पर एफआइआर दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा
less than 1 minute read
Nov 01, 2020
रुपए के बदले नाबालिग की शादी की, किशोरी थाने पहुंची
रुपए के बदले नाबालिग की शादी की, किशोरी थाने पहुंची

जोधपुर.

मध्यप्रदेश से रोजी-रोटी के लिए जोधपुर के डांगियावास क्षेत्र में आए परिजन ने दो लाख रुपए के बदले पन्द्रह वर्षीय पुत्री की शादी करवाई दी। घरवालों से परेशान किशोरी किसी तरह शनिवार को घर से निकली तो क्षेत्रवासियों की मदद से वह शनिवार को डांगियावास थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश की पन्द्रह वर्षीय लड़की अपने परिजन के साथ गत दिनों जोधपुर आए थे। वे बनाड़ और डांगियावास क्षेत्र में मेहनत-मजदूरी करने लगे थे। इस दौरान बालिका के परिजन की जान-पहचान एक क्षेत्रवासी से हुई। उसके झांसे में आकर परिजन ने अपनी पन्द्रह वर्षीय किशोरी की शादी करीब दस-पन्द्रह दिन पहले सालवा कला के एक व्यक्ति से करवा दी। बदले में युवक के घरवालों ने उन्हें दो लाख रुपए भी दिए।

दस-पन्द्रह दिन तक किशोरी वहां बंद रही। आखिरकार शनिवार को वह मौका पाकर घर से बाहर निकल गई। वह अकेली बदहवास हालत में घूमने लगी। संदेह होने पर क्षेत्रवासियों ने उसे रोका और कारण पूछा। बालिका ने पूरी बात बता दी।
तब ग्रामीण उस किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर शादी करवाने वालों के साथ करने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

Updated on:
01 Nov 2020 06:00 pm
Published on:
01 Nov 2020 06:00 pm