जोधपुर

आरटीओ कर्मियों को मास्क व सेनिटाइजर भेंट

-प्रदूषण जांच केन्द्रों की ओर से वितरण
less than 1 minute read
May 18, 2021
आरटीओ कर्मियों को मास्क व सेनिटाइजर भेंट
आरटीओ कर्मियों को मास्क व सेनिटाइजर भेंट

जोधपुर।

जोधपुर जिले में संचालित प्रदूषण जांच केन्द्रों की ओर से परिवहन अधिकारियों, एस्कॉर्ट टीम व वाहन चालकों के लिए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में मास्क, सेनिटाइजर का वितरण किया गया। प्रदूषण जांच केन्द्रों कर्मियों ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रामनारायण बडगूजर, जिला परिवहन अधिकारी द्वितीय गणपत पुनड़ व सांख्यिकी निरीक्षक भोमाराम चौधरी को 850 मास्क, 400 सेनिटाइजर, 400 डेटॉल साबुन भेंट किए। जिसमें श्याम खिलेरी, मनीष पुनिया, संजय माथुर, जोगाराम, रमेश चौधरी, अशोक, मनीष गहलोत, श्याम कड़वासरा आदि ने सामग्री में सहयोग दिया।

----

चिकित्सा सामग्री भेंट

जोधपुर।

बोरानाडा इंस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाड़ में कोरोना बचाव के लिए ऑक्सीमीटर्स, फेस शील्ड, सेनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, ग्लूकोमीटर भेंट किए गए। अस्पताल समन्वयक डॉ प्रतीक माथुर ने बताया कि इन मेडिकल उपकरणों से आमजन के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

----

छठी बार प्लाज्मा दान

जोधपुर।

जॉयंट्स ग्रुप ऑफ आशापूर्णा पाल व जोधपुर ब्लड डोनर्स से जुड़े नरेंद्रसिंह राठौड़ ने मानव सेवा के लिए छह बार प्लाज्मा दान किया। राठौड़ ने रविवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में कोरोनाग्रस्त मरीज की सहायता के लिए प्लाज्मा दान किया।

Published on:
18 May 2021 08:07 pm