
जोधपुर। जोधपुर सांसद व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर चम्पावत पत्नी शंकरसिंह शेखावत मेहरोली का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को कागा राजपूत शमशान गृह में किया जाएगा। वे काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी से ग्रसित थी और दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था।
उनके पार्थिव देह को सोमवार को विमान के जरिये जोधपुर लाया जा रहा हैं। शेखावत की माता के निधन का समाचार मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित शहर के गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए उनके निवास स्थान पर सुबह से ही आना शुरू हो गए हैं।
जोधपुर सांसद व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर चम्पावत पत्नी शंकरसिंह शेखावत मेहरोली का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को कागा राजपूत शमशान गृह में किया जाएगा। वे काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी से ग्रसित थी और दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव देह को सोमवार को विमान के जरिये जोधपुर लाया जा रहा हैं।