
जोधपुर. शहर की पाल रोड पर स्थित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के निकट नगर निगम की ओर से भूमिगत सीवरेज लाइन की मरम्मत कार्य शुरू किया गया। महापौर घनश्याम ओझा ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ साइट विजिट की। जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ओझा ने बताया कि चौहाबो थाने के निकट करीब 40 फ ीट मुख्य सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी मरम्मत कार्य के लिए 25 फ ीट गहरी व 20 फ ीट चौड़ाई तक सडक़ की खुदाई कार्य शुरू किया गया है। यहां 2 फीट की सीवरेज लाइन डाली जाएगी। मरम्मत हो जाने से बार-बार लाइन के ओवर फ्लो होने की समस्या से निजात मिलेगी। ओझा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस काम को जल्द पूरा किया जाए। ताकि आमजन को समस्या नहीं हो । पुलिस ने सीवरेज लाइन मरम्मत कार्य को देखते हुए यातायात को डायवर्ट किया है। 4 दिन तक यहां से यातायात डायवर्ट रहेगा।