जोधपुर

MD Drugs : ड्रग्स की सप्लाई की फिराक में था युवक

- 151 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, युवक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Jan 24, 2023
MD Drugs : ड्रग्स की सप्लाई की फिराक में था युवक
MD Drugs : ड्रग्स की सप्लाई की फिराक में था युवक

जोधपुर।
जिला विशेष टीम (डीएसटी) पश्चिम (DST West) और देवनगर थाना पुलिस (Police station Devnagar) ने बोम्बे मोटर्स सर्कल (Bombay Motor circle) के पास सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर 151 एमडी ड्रग्स (MD Drugs) जब्त की। वह ड्ग्स बेचने की फिराक में था। (151 grams MD Drugs seized)
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि काली मोपेड सवार एक युवक के बोम्बे मोटर्स सर्कल के पास एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में होने की सूचना मिली। डीएसटी के कांस्टेबल बलवीर व फरसाराम की सूचना पर देवनगर थाना पुलिस ने तलाश शुरू की और हरी जैकेट व नीली जींस पहने सवाईराम सुथार को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 151 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पाल गांव में धीनाड़ी की ढाणी में जिनेश्वर नगर निवासी सवाईराम पुत्र पुखराज सुथार को गिरफ्तार किया। उससे एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच कर रहे सूरसागर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया गया है।

Published on:
24 Jan 2023 12:15 am