जोधपुर

मेडिकल विद्यार्थी बॉर्डर पर करेंगे सैनिकों का उत्साहवर्धन

-जैसलमेर की यात्रा पर रवाना हुए मेडिकोज
less than 1 minute read
Nov 23, 2018
Medical students will encourage soldiers on the border
मेडिकल विद्यार्थी बॉर्डर पर करेंगे सैनिकों का उत्साहवर्धन

जोधपुर.

नेशनल मेडिकोज ओर्गेनाइजेशन (एनएमओ) को ओर से सीमा दर्शन और तनोट माता दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें 5 डॉक्टर्स और 50 मेडिकल विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 6 एम्स के विद्यार्थी भी शामिल हैं। यात्रा का शुभारम्भ डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रांगण से वन्दे मातरम् और भारत माता की जयकारों के साथ हुआ। खूबचन्द खत्री ने हरीझण्डी दिखा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान डॉ. फतेहसिंह, डॉ. रासाराम सुथार, डॉ. अखिलेश गुप्ता और डॉ. ओमप्रकाश सुथार मौजूद रहे। दो दिन की इस यात्रा के दौरान सीमा जन कल्याण समिति के सहयोग से सीमावर्ती गांवों में 5 चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर्स के साथ डॉ. हरीश बोहरा, डॉ. दिनेश सोलंकी और डॉ. अनिल विश्नोई अपनी सेवाएं देंगे। एनएमओ की जोधपुर इकाई के सचिव डॉ. अनिल विश्नोई ने बताया कि यात्रा के दौरान लोंगेवाला बॉर्डर पर सैनिकों के प्रति आभार और उनके उत्साहवद्र्धन सम्बन्धी गतिविधियों का आयोजन होगा। बॉर्डर का वार म्यूजियम मुख्य आकर्षण रहेगा।

Published on:
23 Nov 2018 08:41 pm