जोधपुर

PUSHKAR की राह आसान नहीं, MEDTA-PUSHKAR परियोजना 13 साल से स्थिर

- इस बार मिला केवल 10 करोड़ का बजट - अब दोबारा सर्वे कार्य चल रहा है - 2010-11 में हुआ था सर्वे, 2013-14 में परियोजना हुई थी स्वीकृत - तब परियोजना की कुल लागत 323 करोड़ रुपए आंकी गई थी
2 min read
Feb 05, 2023
PUSHKAR की राह आसान नहीं, MEDTA-PUSHKAR परियोजना 13 साल से स्थिर
PUSHKAR की राह आसान नहीं, MEDTA-PUSHKAR परियोजना 13 साल से स्थिर

जोधपुर।

हाल ही, घोषित रेल बजट में मेड़ता-पुष्कर रेल लाइन परियोजना के लिए केवल 10 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। करीब 13 वर्षो से लंबित इस मेड़ता-पुष्कर रेललाइन परियोजना के लिए घोषित बजट 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। अब मेड़ता-पुष्कर रेलमार्ग का दोबारा सर्वे कराया जा रहा है। जबकि करीब 13 साल पहले इसका सर्वे हुआ था व परियोजना स्वीकृत हुई थी। इससे जोधपुर मण्डल के लोगों के सीधे अजमेर रेलवे लाईन से जुडऩे का सपना अब दूर की कौड़ी नजर आ रहा है।

----

323 करोड़ की परियोजना बनी थी

अजमेर से तीर्थनगरी पुष्कर तक रेल मार्ग बिछाते समय ही पुष्कर-मेड़ता के बीच 59 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनी थी। रेलवे बोर्ड ने 13 वर्ष पहले वर्ष 2010-11 में इसका सर्वे भी करा लिया था। उम्मीद थी कि अजमेर-पुष्कर के बीच नई रेल लाइन शुरू होते ही इस परियोजना पर भी काम शुरू हो जाएगा। 2010-11 सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अनुमानित लागत 323 करोड रुपए की इस परियोजना को 2013-14 बजट में स्वीकृति मिली थी लेकिन यह परियोजना दस वर्षों बाद भी आगे ही नहीं बढ़ पाई। अब फिर सर्वे कराया जा रहा है और 10 करोड़ का बजट घोषित किया गया है।

---------------

जबकि रिकॉर्ड बजट राजस्थान को

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट में रेलवे के लिए प्रावधानों के लिए वर्चुअली बताया कि रेलवे को 2.40 लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है, जो अभी तक का सर्वाधिक है तथा वर्ष 2013-14 के बजट से 9 गुणा अधिक है। वहीं राजस्थान में अभी तक का रिकाॅर्ड बजट 9532 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जो वर्ष 2009-14 के प्रतिवर्ष औसत 682 करोड़ की तुलना में लगभग 14 गुणा अधिक है।बजट में उत्तर पश्चिम रेलवे को गत वर्ष की तुलना में अधिक बजट का आवंटन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे को वर्ष 2023-24 के बजट में 8636.85 करोड़ आवंटित किया गया है, जो गत वर्ष के 6724.29 करोड की तुलना में 28.44 प्रतिशत अधिक है।

----------

जोधपुर मण्डल के प्रमुख नई रेल लाइन के लिए बजट

- 80 करोड गुढ़ा-ठठाना मीठडी परीक्षण ट्रेक प्रथम फेज (25 किमी) ।

- 150 करोड नीमच-बड़ी सादड़ी (48.30 किमी) ।- 10.05 करोड- पुष्कर-मेड़ता (59 किमी) ।

---------

मण्डल में दोहरीकरण के लिए बजट

- 265.88 करोड फुलेरा-डेगाना (108.75 किमी) ।

- 53 करोड डेगाना-राई का बाग (145 किमी)।

------

Published on:
05 Feb 2023 06:58 pm