जोधपुर

कोरोना ने तोड़ी पर्यटन की कमर, जोधपुर मेहरानगढ़ -उम्मेद भवन पर्यटकों के लिए बंद, नवरात्रा मेले पर भी सकंट

मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल के अनुसार कोरोना वायरस बचाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रदेश के समस्त दुर्ग, म्यूजिय़म आदि 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसकी अनुपालना में मेहरानगढ़ व ट्रस्ट से जुड़े अन्य पर्यटन स्थल बुधवार से 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
less than 1 minute read
mehrangarh fort and umaid bhawan palace closed of coronavirus
कोरोना ने तोड़ी पर्यटन की कमर, जोधपुर मेहरानगढ़ -उम्मेद भवन पर्यटकों के लिए बंद, नवरात्रा मेले पर भी सकंट

जोधपुर. कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जोधपुर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेहरानगढ़, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा व राव जोधा पार्क 18 से 31 मार्च तक आमजन व पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। सैलानी 31 मार्च तक नागौर फोर्ट भी नहीं देख सकेंगे। हजारों देसी विदेशी सैलानी रोजाना जोधपुर के इन पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं।

मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल के अनुसार कोरोना वायरस बचाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रदेश के समस्त दुर्ग, म्यूजिय़म आदि 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसकी अनुपालना में मेहरानगढ़ व ट्रस्ट से जुड़े अन्य पर्यटन स्थल बुधवार से 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

चैत्र नवरात्र मेले पर भी संकट
मेहरानगढ़ के चामुण्डा मंदिर में आगामी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र के आयोजनों पर भी असमंजस है। नवरात्रा में हजारों लोग चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। जसोल ने बताया कि नवरात्रा में मंदिर बंद रखने के बारे में प्रशासन के निर्देशानुसार फैसला किया जाएगा।

दस हजार पर्यटकों की स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेहरानगढ़ आने वाले पर्यटकों की 5 मार्च से स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 10 हजार से अधिक पर्यटकों की स्क्रीनिंग हुई है। इनमें संक्रमण का एक भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया।

Published on:
18 Mar 2020 11:45 am