जोधपुर

पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर दिया धरना

  पत्रिका न्यूज नेटवर्क फलोदी. पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला शाखा फलोदी के तत्वावधान में मंगलवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन रैली निकाली तथा कर्मचारियों ने एनपीएस बंद करके पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
Feb 13, 2019
old pension
पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर दिया धरना

फलोदी. पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला शाखा फलोदी के तत्वावधान में मंगलवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन रैली निकाली तथा कर्मचारियों ने एनपीएस बंद करके पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया तथा कहा कि हमें नै पेंशन योंजना नहीं चाहिए

जिलाध्यक्ष रामप्रकाश तिवाड़ी, अरुण कुमार व्यास, श्याम सुन्दर शर्मा, विजय नागल, गिरधारीराम लीलड़, विशम्भर थानवी, धर्मवीर शर्मा, उषा तिवारी, देवेन्द्र थानवी, रामनारायण गोदारा, लीलाराम, सचिन ओझा, मोहन जीनगर, गिरिराज पुरोहित सहित कर्मचारियों ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि २००४ के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बंद करके नई पेंशन योजना दी गई है। जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ेगा तथा कर्मचारियों को भविष्य असुरक्षित हो गया है। कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना बंद करके पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की है। (निसं)

Published on:
13 Feb 2019 10:29 am