जोधपुर

महाप्रबंधक को 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

--यूपीआरएमएस ने भी सौंपा 20 सुत्री मांगों का ज्ञापन
less than 1 minute read
Mar 13, 2021
महाप्रबंधक को 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
महाप्रबंधक को 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन जोधपुर मण्डल की ओर से शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंदप्रकाश को 19सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में मण्डल तथा शाखा पदाधिकारियों ने महाप्रबन्धक को गुलदस्ता व मोमेन्टो देकर उनका स्वागत किया व महाप्रबन्धक से बाड़मेर के शहीदों पर यूनियन द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन करवाया ।

प्रमुख मांगें
बाड़मेर, बीकानेर में टिकट चैकिंग स्टाफ के लिए विश्रामग्रह की व्यवस्था, रामदेवरा में एक होली-डे होम बनाने, सानू व लानेला स्टेशनों पर रनिंग रूम की व्यवस्था, राईकाबाग-लूनी स्टेशन पर ब्रिज का विस्तार करने सहित प्रमुख मांगें की गई।

------
यूपीआरएमएस ने भी सौंपा 20 सुत्री मांगों का ज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से भी उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश को 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ के मण्डल सचिव अजय शर्मा व मण्डल अध्यक्ष धर्मेश जोशी ने बताया कि जोधपुर मण्डल पर रेल आवासो की दुर्दशा, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को सेफ्टी आइटम दिलाने, लेखा विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने व चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के शीघ्र निस्तारण की मांग ज्ञापन में की गई।
--

महाप्रबन्धक ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता टी शर्ट का विमोचन
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंदप्रकाश ने उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से 17 मार्च से रेलवे स्टेडियम में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडिय़ो द्वारा पहनी जाने वाली टी शर्ट का विमोचन किया। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डे व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
13 Mar 2021 07:04 pm