जोधपुर

छात्र को कुलपति बनाकर सौंपा ज्ञापन, राज्यसभा सांसद गहलोत पहुंचे धरना स्थल

- सिण्डीकेट में 104 शिक्षकों को स्थाई करने का विरोध
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
छात्र को कुलपति बनाकर सौंपा ज्ञापन, राज्यसभा सांसद गहलोत पहुंचे धरना स्थल
छात्र को कुलपति बनाकर सौंपा ज्ञापन, राज्यसभा सांसद गहलोत पहुंचे धरना स्थल

जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लगातार चौथे दिन जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी विवि द्वारा जेडीए को जमीन देने के अलावा बुधवार को हुई सिंडिकेट बैठक में शिक्षक भर्ती 2012-13 में चयनित 105 असिस्टेंट प्रोफेसर को स्थाई नौकरी देने का विरोध कर रही है। धरना स्थल पर शनिवार को राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत ने मौके पर पहुंचकर छात्र छात्राओं से ज्ञापन लिया और उनकी समस्या का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान एक छात्र को कुलपति बनाकर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के महामंत्री प्राण जोशी और अविनाश खारा ने बताया कि सिंडीकेट बैठक में असिस्टेंट प्रोफेसर को गलत तरीके से स्थाई किया गया है जबकि यह मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है और चयन प्रक्रिया में घोटाला भी साबित हो चुका है। धरना स्थल पर शनिवार को राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत ने मौके पर पहुंचकर छात्र छात्राओं से ज्ञापन लिया और उनकी समस्या का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

Published on:
07 Feb 2021 04:13 pm