जोधपुर

Jodhpur Weather: फलोदी में पारा 35 डिग्री पर

Jodhupr Weather News - पश्चिम विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही
less than 1 minute read
Jodhpur Weather: फलोदी में पारा 35 डिग्री पर
Jodhpur Weather: फलोदी में पारा 35 डिग्री पर

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को भी मारवाड़ के कई हिस्सो में बादलों की आवाजाही बनी रही। बादलों के कारण सुबह मौसम में ठंडक घुली रही लेकिन दिन में तीखी धूप के कारण सर्दी से पूरी निजात रही। उधर जोधपुर के फलोदी में पारा 35 डिग्री पर पहुंच गया। कस्बे में दिन में तपिश भरा मौसम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। तापमान में मामूली घटत-बढ़त बनी रहेगी।

सूर्यनगरी में सोमवार की सुबह बादलों की ओट में हुई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। सुबह-सुबह सर्दी होने की वजह से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े लेकिन दिन चढऩे के साथ गर्म कपड़ों में तपिश शुरू हो गई। दिन में मोटे कपड़े उतारने पड़े। सूती कपड़ों में ही काम चल गया। दोपहर में तापमान 31 डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद भी मौसम सामान्य बना रहा। रात घिरने के बाद मौसम में फिर से ठंडक घुलनी शुरू हो गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में रात का तापमान 14.8 और दिन का 35 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.8 व 15.6 और अधिकतम तापमान 32 व 32.5 डिग्री मापा गया।

Published on:
15 Feb 2021 07:20 pm