
जोधपुर।
पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) जोधपुर अंचल में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को वॉकेथन रैली आयोजित की गई। रैली सरदारपुरा स्थित अंचल कार्यालय से शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए बैनर, नारे के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्क रहकर राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता का सामाजिक संदेश दिया।
अंचल प्रबन्धक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत वेबीनार आयोजित की गई। जिसमें परस्पर सहयोग और सतर्कता बरतते हुए सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने पर बल दिया गया। अंचल अंतर्गत 5 मण्डलों तथा 360 कार्यालयों मे भी सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया व ग्राहकों को मास्क और सेनीटाइजर वितरित किए गए।
भारत सरकार के सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर आधारित इस अभियान में जोधपुर अंचल के स्टाफ सदस्यों को ई- शपथ दिलाने के साथ-साथ अंचल में 120 से ज्यादा ग्राम संपर्क अभियानों और किसान गोष्ठियों का आयोजन कर ग्राहकों को जागरूक किया गया है।