
जोधपुर. अखिल भारवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सान्निध्य में पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा और जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्चावधान में 4 से 7 जनवरी तक पोलो ग्राउंड में आयोज्य अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महोधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है और उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
बैठक में ये जिम्मेदारियां सौंपी
माहेश्वरी महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा व आगामी व्यवस्थाओं के लिए प्रधान कार्यालय में हुई अतिआवश्यक बैठक में ये जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सामाजिक आवास समिति व ट्रासंर्पोटेशन कमेटी गठित कर इनके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मेहमानों के परिवहन, अगवानी व आवास को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मारवाड़ की धरा पर नया इतिहास लिखेगा
बैठक में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री व समन्वयक संदीप काबरा ने कहा अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो माहेश्वरी समाज के बंधुओं के लिए ही नहीं, अपितु जोधपुराइट्स के लिए भी अति महत्वपूर्ण है। यह अनूठा आयोजन मारवाड़ की धरा पर नया इतिहास लिखेगा। इसलिए आवास व परिवहन समिति की भूमिका महत्पूवर्ण हो जाती है। महाधिवेशन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आने वाले अतिथियों के सत्कार में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना है।
आज की मेहनत कल की इबारत
जेएम बूब ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेश व माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। विभिन्न कमेटियों के जरिये जिम्मेदार कार्यकताओं की टीमें आयोजन की सफलता के लिए दिन राततैयारियों में जुटी हुई हंै। सामाजिक आवास व टांसपोर्टेशन कमेटी महाकुंभ की रीढ़ है। इसलिए आप टीम के साथ शिद्दत से इस आयोजन को सफल बनाने में जुट जाएं। आपकी आज की मेहनत माहेश्वरी समाज के कल की नई इबारत लिखेगी।
सत्कार में कोई कसर नहीं हो
पवन बूब ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में किसी भी समाज का इतना भव्य स्तर पर आयोजन नहीं हुआ है। शायद इसके बाद कई आयोजन हों, लेकिन हमें इस आयोजन को भव्य से भव्यतम बनाने के साथ मेहमानों के सत्कार में कोई कसर नहीं छोडऩी है।
..ताकि मेजबानी मेें कमी न रहे
रतनलाल डागा ने कहा कि अतिथियों को ठहराने के लिए शहर के कई होटल्स, सामाजिक भवन, धर्मशाला, स्कूलों और सार्वजनिक भवन सहित कई जगहों पर व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर मेहमानों को पहुंचा कर उनके ठहरने के पुख्ता प्रबंधन करने के लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियों दी गई है। टीमों को सामंजस्य बनाकर कार्य करना है ताकि मेजबानी में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे।
सामाजिक आवास समिति
पुरुषोत्तम मूंदड़ा ने कहा कि बैठक में सामाजिक आवास व यातायात व्यवस्था समिति का का गठन किया गया। प्रहलाद बजाज, राधेश्याम धूत, दिनेश झंवर, श्याम धूत, कैलाश जाजू, दिनेश भट्टड़, दिनेश सोनी, गिरीश बंग, रमेश लोहिया, पुखराज फोफलिया, जुगल राठी, नंदकिशोर बिड़ला, जयनारायण भट्टड़, मोहन राठी, हंसराज, महेंद्र मालपानी, शंकरलाल राठी, श्रीकृष्ण भट्टड़, संजय टावरी, वेणीगोपाल मनिहार, चंद्रप्रकाश फोफलिया, कमल धूत, राधेश्याम बूब रवि केला को आवास समिति की जिम्मेदारियां दी गई हैं।