जोधपुर

TEXTILE PARK—-एमआइए ने जोधपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की मांग

- मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों को लिखा पत्र
less than 1 minute read
Feb 03, 2021
TEXTILE PARK----एमआइए ने जोधपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की मांग
TEXTILE PARK----एमआइए ने जोधपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की मांग

जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) ने जोधपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करने की मांग की। एमआइए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन, केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व रीको के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित व प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क जोधपुर में स्थापित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि जोधपुर का टेक्सटाइल उद्योग टेक्सटाइल पार्क के लिए जरूरी मापदण्डों को पूरे करता है। राजस्थान में एक टेक्सटाइल पार्क दिया जाता है तो जोधपुर, पाली व बालोतरा के उद्योग टेक्सटाइल पार्क के लिए प्रबल दावेदार है।
एमआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जोधपुर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के लिए राज्य सरकार व रीको द्वारा प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार को भिजवाया जाना चाहिए, ताकि जोधपुर के टेक्सटाइल उद्योगों के विकास व विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो सके। जोधपुर में टेक्टाइल उद्योगों के आवश्यक अनुसंधान के लिए आईआईटी, एमबीएम, निफ्ट, टेक्सटाइल कॉलेज पहले से मौजूद है। जोधपुर में टेक्सटाइल उद्योगों के विकास व विस्तार के लिए सीइटीपी, श्रमिकों की उपलब्धता सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध है।

Published on:
03 Feb 2021 07:47 pm