जोधपुर

एमआईए भेंट करेगा 1-1 हजार ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर

- पहली खेप भेंट- महामारी से महामुकाबला
less than 1 minute read
May 17, 2021
एमआईए भेंट करेगा 1-1 हजार ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर
एमआईए भेंट करेगा 1-1 हजार ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर

जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए ) की ओर से जिला प्रशासन को 1-1 हजार ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर भेंट किए जाएंगे। एमआईए अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि सोमवार को जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह को उपलब्ध स्टॉक के अनुरूप ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर की पहली खेप भेंट की गई व शेष शीघ्र ही भेंट कर दिए जाएंगे। रीको लि के निदेशक सुनील परिहार ने जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह को मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सहित जोधपुर के अन्य औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों द्वारा कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक मेडिकल इक्यूपमेंट, ऑक्सीजन गैस के सिलेण्डर व ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन को किए जा सहयोग के बारे में जानकारी दी। इस पर जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह ने कोविड काल में एमआईए सहित अन्य औद्योगिक संगठनों द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर एमआईए के पूर्व अध्यक्ष उमेश लीला, सहसचिव गोविंद अग्रवाल, राजस्थान स्टेनलेस स्टील यूटेनसिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल उपस्थित थे।

Updated on:
17 May 2021 08:26 pm
Published on:
17 May 2021 08:26 pm