जोधपुर

महर्षि दधीचि जयंती पर दुग्धाभिषेक व विश्वशांति महायज्ञ

-दधीचिगढ़ में मूर्तियों की हुई स्थापना
less than 1 minute read
Sep 14, 2021
महर्षि दधीचि जयंती पर दुग्धाभिषेक व विश्वशांति महायज्ञ
महर्षि दधीचि जयंती पर दुग्धाभिषेक व विश्वशांति महायज्ञ

जोधपुर. मानवता के पोषण के लिए भगवान इन्द्र को अपनी हड्डियों का दान करने वाले महर्षि दधीचि की जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पावटा स्थित महर्षि उद्यान परिसर में सुबह दुग्धाभिषेक व विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया।

दाधीच समाज सेवा समिति के प्रेम शंकर आचार्य ने बताया कि सुबह अनिल दाधीच व पं.रामनिवास दाधीच के आचार्यात्व में पंचामृत व दुग्धाभिषेक किया गया। विश्वशांति यज्ञ में महिला प्रकोष्ठ की सरिता शर्मा, प्रेरणा दाधीच, मोनिका पाटोदिया, दीपाली दाधीच, चित्रा दाधीच, कविता दाधीच, पवन आसोपा, उषा आसोपा, देवेंद्र करेसिया सहित समाज के लोग शामिल हुए।

दाधीच मेडिकल रिलीफ सोसायटी की ओर से माता का थान स्थित दधीचि आश्रम में आयोजित शिविर में समाज के युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। अध्यक्ष सत्यनारायण रिणवा, श्रीकिशन भेडा, महेंद्र कुमार शर्मा, जितेंद पाटोदिया, पार्षद विकास दाधीच, नरेश जोशी, मुकेश करेसिया आदि मौजूद रहे।

दाधीच समाज सूरसागर एवं दधिची पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि दधीची जयंती महोत्सव मंगलवार को सूरसागर में धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के महर्षि दधीचिगढ़ परिसर में पं. ओमदत्त शंकर के आचार्यात्व में दुग्धाभिषेक किया गया। समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण रिणवा, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित दाधीच समाज के लोगों ने क्षेत्र में सघन पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। दधीचिगढ़ में महर्षि दधीची एवं महर्षि पिपलाद मुनि की मूर्ति स्थापना सूरसागर रामद्वारा के महंत संत रामप्रसाद के सान्निध्य में की गई। क्षेत्र के दधिमथी माताजी मंदिर प्रांगण में भी सुबह दुग्धाभिषेक, पूजन आरती में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

Published on:
14 Sept 2021 08:28 pm