जोधपुर

हाइफा हीरो को नमन, मंत्री शेखावत ने इजरायल में कुछ ऐसे याद किया शहीदों को

- इजरायल में दी हाइफा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि- तीन दिवसीय दौरे पर शेखावत है इजरायल के दौरे पर  
less than 1 minute read
Nov 19, 2019
हाइफा हीरो को नमन, मंत्री शेखावत ने इजरायल में कुछ ऐसे याद किया शहीदों को
हाइफा हीरो को नमन, मंत्री शेखावत ने इजरायल में कुछ ऐसे याद किया शहीदों को

जोधपुर.
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर के सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत इजरायल तेल अवीव में अंतरराष्ट्रीय वाटर समिट में शामिल होने के लिए इजरायल दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने हाइफा हीरो 44 वीर योद्धा सैनिकों के स्मारक पहुंच पुष्प चक्र अर्पित कर भारत के सपूत को याद किया।

23 सितंबर 1918 को हुई इस लड़ाई में जोधपुर, हैदराबाद और मैसूर की सैन्य टुकडिय़ों ने भाग लिया था। जोधपुर रियासत के सेनापति कैप्टन दलपत सिंह देवली के नेतृत्व में सैनिकों ने भालों, तलवारों और घोड़ों के सहारे जर्मनी-तुर्की की मशीगनों से लैस सेना को धूल चटा दी थी और हाइफा को तुर्की से मुक्त कराया था। इस युद्ध में 44 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। बैटल ऑफ हाइफा में भारत की मैसूर, हैदराबाद एवम जोधपुर लांसर्स रेजिमेंट ने युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था। इजरायल के हाइफा शहर में भव्य स्मारक बनाया गया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Updated on:
19 Nov 2019 09:20 pm
Published on:
19 Nov 2019 09:20 pm