जोधपुर

अपहरण के बाद कार में नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार

अपहरण के बाद कार में नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार
less than 1 minute read
Sep 10, 2021
अपहरण के बाद कार में नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार
अपहरण के बाद कार में नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार

लोहावट (जोधपुर).
जिले के एक गांव में ननिहाल में रह रही नाबालिग छात्रा का कार में अपहरण करने के बाद पांच युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

थानाधिकारी ने बताया कि पन्द्रह वर्षीय छात्रा के पिता ने पांच युवकों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी पुत्री ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। गत 29 अगस्त की सुबह 6.30 से 7.30 बजे पुत्री गाय लेकर गांव से अन्य गांव की तरफ जाने वाली रोड पर जा रही थी। रास्ते में पीछे से एक कार आई और उसके पास रूकी। कार से दो-तीन व्यक्ति बाहर आए। किशोरी का मुंह बंद कर जबरन कार में बिठा दिया। फिर उसका अपहरण कर कार भगाने लगे। किशोरी चिल्लाने लगी, लेकिन कार के कांच बंद होने से आवाज बाहर नहीं जा पाई। कार में पांच युवक सवार थे। जिन्होंने रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वे गांव से करीब बीस-तीस किमी दूर ले गए और सड़क किनारे कार रोकी। फिर पांचों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ बलात्कार किया। फिर उसे छोड़ दिया। इतने में बोलेरो व बाइक पर एक महिला व कुछ व्यक्ति और वहां आए। किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई तो उन लोगों ने किसी से न बताने की सलाह दी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। तब पिता अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचा व नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार व पोक्सो में मामला दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on:
10 Sept 2021 01:53 am