जोधपुर

सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद नाबालिग से बलात्कार

- फोटो में कांट-छांट कर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप
less than 1 minute read
Jun 22, 2021
सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद नाबालिग से बलात्कार
सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद नाबालिग से बलात्कार

जोधपुर.
जिले में सोशल मीडिया के मार्फत मित्रता के बाद एक युवक ने किशोरी से बलात्कार और फोटो में छेड़छाड़ कर अश्लील बनाने व वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार नाबालिग से मित्रता करने के बाद अश्लील फोटो वायरल की धमकी देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। बयान दर्ज करने के बाद पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। आरोप है कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के मार्फत किशोरी की पहचान आरोपी युवक से हुई। तब आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किशोरी की फोटो में कांट-छांट की और उसे अश्लील बना दिया। उसने पीडि़ता को फोटो भेजा। जिसे देख वह घबरा गई। आरोपी फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बीच, आरोपी जोधपुर आया और पीडि़ता को मिलने बुलाया, जहां उसने बलात्कार किया। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीडि़ता ने परिजन को अवगत कराया। तब घरवाले थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

Published on:
22 Jun 2021 01:24 am