जोधपुर

कौम में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर लगे अंकुश – सालेह मोहम्मद

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने किया 101अखाड़ों के उस्तादों व प्रतिभाओं का सम्मान
less than 1 minute read
Feb 10, 2020
कौम में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर लगे अंकुश - सालेह मोहम्मद
कौम में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर लगे अंकुश - सालेह मोहम्मद

जोधपुर. ईदमिलादुन्नबी जलसा समिति जोधपुर की ओर से रविवार को सूचना केन्द्र के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों व प्रतिभाओं सहित कुल 101 लोगों का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात विभाग वफ्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि कोई भी कौम तभी आगे बढ़ सकती है जो तालीम के प्रति जागरूक हो।

हमें बच्चों को तालिम के साथ-साथ कौम में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को खत्म करने के समन्वित प्रयास करने होंगे। समिति के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल व जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रही। समिति के पदाधिकारियों उस्ताद सलीम सेफी, मोहम्मद रफीक कुरैशी, उस्ताद अब्दुल वहीद खान, उस्ताद सुबराती खान अब्बासी, शौकत अली लोहिया, अमजद बक्ष, नदीम बक्ष आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

मंत्री सालेह मोहम्मद ने की विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने कुरैश मजदूर शिक्षण एवं विकास संस्थान की ओर से प्रताप नगर स्थित मुस्लिम मजदूर कॉलोनी में आयोजित में संस्थान के सिलाई प्रशिक्षार्थियों के सम्मान समारोह में शिरकत की। अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफीक भाटी ने बताया कि समाज की 40 बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट व सम्मान किया गया। जोधपुर में संचालित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय का विभागीय निरीक्षण कर कल्याण अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। कौम कांटेवाले लौहरान की ओर से आयोजित प्रतिभावान छात्रों के सम्मान समारोह में भाग लिया।

Published on:
10 Feb 2020 01:20 pm