जोधपुर

Body building competition में मिस और मिस्टर राजस्थान के खिताब दिए

जोधपुर ( jodhpur news. current news ). जोधपुर बॉडी बिल्डिंग ( Body Building Competition ) एसोसिएशन ( Jodhpur Body Building Association ) और मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की साझा मेजबानी में कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम स्कूल कैम्पस में आयोजित सीनियर मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ( Mr. Rajasthan Body Building Competition ) में जोश, उमंग और उत्साह का माहौल नजर आया।        
2 min read
Jan 20, 2020
Miss and Mr. Rajasthan titles gave in the body building competition
Miss and Mr. Rajasthan titles gave in the body building competition

जोधपुर ( jodhpur news. current news ). जोधपुर बॉडी बिल्डिंग ( Body Building Competition ) एसोसिएशन ( Jodhpur Body Building Association ) और मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की साझा मेजबानी में कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम स्कूल कैम्पस में आयोजित सीनियर मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन ( Mr. Rajasthan Body Building Competition ) में जोश, उमंग और उत्साह का माहौल नजर आया।

संघ के सचिव प्रसन्न तेजी व कोषाध्यक्ष सन्नी हंस ने बताया कि कॉम्पिटिशन में राजस्थान के 250 पुरुष व महिला खिलाडिय़ों में से ओवर ऑल कैटेगिरी में अजमेर के अधिराजसिंह राठौड़ ने मिस्टर राजस्थान ( Mr Rajasthan ) का खिताब जीता। जयपुर के चेतन स्वामी मोस्ट इम्प्रूव बॉडी बिल्डर, जयपुर के मुकेश चौधरी को बेस्ट पोजर के खिताब से नवाजा गया। वहीं वूमन कैटेगिरी में अजमेर की विधि शर्मा पहले, जोधपुर की डोली गहलोत दूसरे व उदयपुर की मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।

इस प्रतियोगिता में 2 लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई, जिसमें मिस्टर राजस्थान को 51 हजार रुपए, मोस्ट इम्प्रूव को 21 हजार, बेस्ट पोजर को 11 हजार व वूमन कैटेगिरी मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को 5100, 3100 व 2100 रुपए की राशि के साथ, सभी वेट कैटेगिरी के खिलाडियों को मोमेन्टो, प्रयास्ति पत्र और अलग-अलग इनाम राशि भेंट की गई।

संघ संरक्षक रफीक अंसारी ने बताया कि पिछले 50 वर्षो से बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को तैयार कर चुके जोधपुर के बॉडी बिल्डर व ट्रेनर अय्यूब खान को उनकी उपलब्धियों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुनील बारासा को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के बॉडी बिल्डिंग के कई खिलाड़ी, शिक्षाविद्, समाजसेवी व शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। जयपुर के विजेन्द्र, प्रेम शर्मा, राजेश यादव, जोधपुर के रफीक अंसारी, प्रसन्न तेजी, नौशाद अंसारी, चितौडगढ़ के शेर मोहम्मद, बीकानेर के अरुण व्यास व बूंदी के वसीम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में अध्यक्ष अकबर अंसारी ने धन्यवाद दिया। संचालन शैलेन्द्र ने किया।

Updated on:
20 Jan 2020 08:51 pm
Published on:
20 Jan 2020 08:51 pm