जोधपुर

मिस जोधपुर सुरभि सोनी जकार्ता में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

जेके भाटी/जोधपुर. रैम्पवॉक के साथ मैजिक ट्रिक्स करने से बनी फाइनलिस्ट
less than 1 minute read
Sep 27, 2019
Miss Jodhpur Surabhi Soni will represent Rajasthan in Jakarta
Miss Jodhpur Surabhi Soni will represent Rajasthan in Jakarta

जेके भाटी/जोधपुर. ‘ब्यूटी विद बे्रन’ का टाइटल जीतने वाली जोधपुर की सुरभि सोनी जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले ‘मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019’ में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। सुरभि ने बताया कि मुझे मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 के लिए भारत से 9,000 प्रतियोगियों में से शीर्ष 30 में एक फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है। मैं राजस्थान की एकमात्र लडक़ी हूं जो अक्टूबर 2019 में जकार्ता, इंडोनेशिया में इसका प्रतिनिधित्व कर रही हूं। मुझे राजस्थान के लोगों से अधिक से अधिक वोटों की जरूरत है ताकि इस ताज को जीतने की संभावना बढ़ सके।

जोधपुर ब्यूटी पैजेंट से हुई शुरूआत
बीबीए करने वाली सुरभि सोनी ने बताया कि जोधपुर में एक ब्यूटी पैजेंट जीतने के बाद आगे इस फिल्ड में जाने की सोची। मुझे लगा कि इस फिल्ड में अपनी पहचान को बनाया जा सकता हैं। मैं बॉलीवुड अभिनेत्री व मॉडल बनने का सपना देखती हूं। हालांकि शुरूआत में मेरी फैमिली ने मॉडलिंग में कॅरियर बनाने की सहमति नही दी, लेकिन मेरी मॉम ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। आज मैं जो कुछ भी हूं मेरी मॉम के कारण हूं, एक हाउस वाइफ होने के बाद भी उन्होंने मुझे इतना मोटीवेट किया।

मैजिक से मिली पहचान
सुरभि ने बताया कि वे मैजीशियन परिवार से है, उनके पिता आरके सोनी राजस्थान के नामचीन मैजिशियन है और भाई भी इस फिल्ड में हैं। मैं भी मॉडलिंग के साथ मैजिक करती हूं। रैम्पवॉक के साथ मैजिक का तालमेल बैठाने से ही ‘मिस इंडिया इंटरनेशनल २०१९’ के फिनाले मे जगह बनाने में कामयाब रही हूं। मैंने नृत्य और रैम्पवॉक के साथ मैजिक का प्रदर्शन किया है। मैंने मैजिक के कई चैरिटी शो भी किए हैं। मैं एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर भी हूं और लोगों को फिट रहने के टिप्स भी देती हूं।

Updated on:
27 Sept 2019 08:07 pm
Published on:
27 Sept 2019 08:07 pm