जोधपुर

विधायक विश्नोई ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास

खेजड़ली से बिड़ासनी तक डामर सडका का शिलान्यास
less than 1 minute read
Jul 02, 2020
विधायक विश्नोई ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास
विधायक विश्नोई ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास

जोधपुर. लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई ने पंचायत समिति लूणी क्षेत्र के खेजड़ली सहित अनेक जगहों पर विकास कार्यो का बतौर मुख्य अतिथि शिलान्यास किया। शिलान्यास करने के पश्चात विधायक विश्नोई ने कहा कि लूणी विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यो की कोई कमी नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की मंशा हैं कि गांव-गांव, ढाणी-ढाणी का विकास युद्धस्तर पर हो तथा विकास कार्यो में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक विश्नोई ने खेजड़ली से बिड़ासनी तक डामर सडका का शिलान्यास किया।

समाजसेवी मानमहेन्द्रसिंह विश्नोई ने बताया कि खेजड़ली से बिडा़सनी सडक पर १ करोड़ २५ लाख रूपये की लागत से तीन किलोमीटर सडका का डामरीकरण होगा। जोधपुर विकास प्राधिकरण के तहत करणी नगर कुड़ी भगतासनी से विभिन्न गलियों में १.४८ लाख रूपये के सडक़ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इसी तरह प्रभु कॉलोनी झालामण्ड में विभिन्न कॉलोनियों में सीसी सडक़ निर्माण कार्य लागत २३.६० लाख का भी विश्नोई ने शिलान्यास किया। इस मौके पर लूणी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानसिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच सग्रामसिंह बाबल, घेवरराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Published on:
02 Jul 2020 08:27 pm