जोधपुर

जेल में कैद करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी करने के आरोपी चार्टड एकाउंटेंट से मोबाइल व सिम जब्त

- सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद बंदियों के पास पहुंच रही निषिध सामग्री
less than 1 minute read
Feb 15, 2020
जेल में कैद करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी करने के आरोपी चार्टड एकाउंटेंट से मोबाइल व सिम जब्त
जेल में कैद करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी करने के आरोपी चार्टड एकाउंटेंट से मोबाइल व सिम जब्त

जोधपुर. सेन्ट्रल जेल जोधपुर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। कई और कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। इसके बावजूद बंदियों के पास मोबाइल व अन्य निषिध सामग्री पहुंच रही है। अब फर्जी दस्तावेजों से बोगस फर्में बनाकर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी करने के आरोपी चार्टड एकाउंटेंट (सीए) के पास जोधपुर सेन्ट्रल जेल में मोबाइल व सिम बरामद हुई। उसके खिलाफ रातानाडा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार बंदियों के पास संदिग्ध वस्तु या सामग्री होने के संदेह में जेल प्रशासन ने वार्ड-६ में तलाशी ली। तब वहां मौजूद बंदी गौरव पुत्र संपतलाल माहेश्वरी के पास एक मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद हुई। जिसे जब्त कर जेल अधीक्षक ने रातानाडा थाने भिजवाई और गौरव माहेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपी बंदी सीए है।

अब तक आठ मामले दर्ज
शंकर नगर निवासी सीए गौरव माहेश्वरी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से बोगस फर्में बनाकर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी करने का आरोप है। कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में उस पर धोखाधड़ी के सात मामले दर्ज हो चुके हैं। रातानाडा में दर्ज होने वाला आठवां मामला है। वह कई दिनों से जेल में बंद है।

Updated on:
15 Feb 2020 02:14 pm
Published on:
15 Feb 2020 02:14 pm