जोधपुर

छात्र व ग्रेनाइट कारीगर से मोबाइल लूटे

- सोजती गेट गणेश मंदिर और बोम्बे मोटर्स सर्कल के पास वारदात, लुटेरे फरार
less than 1 minute read
Oct 01, 2023
छात्र व ग्रेनाइट कारीगर से मोबाइल लूटे
छात्र व ग्रेनाइट कारीगर से मोबाइल लूटे

जोधपुर।
दुपहिया वाहन सवार लुटेरों ने देवनगर थानान्तर्गत बोम्बे मोटर्स सर्कल और उदयमंदिर थानान्तर्गत सोजती गेट में गणेश मंदिर के पास अलग-अलग दो जनों से मोबाइल लूट लिए। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं लग पाया। (Robbery)
उदयमंदिर थाना पुलिस के अनुसार मूलत: जयपुर में फुलेरा थानान्तर्गत जोबनेर हाल जोधपुर निवासी विनोद पुत्र धन्नाराम कुमावत रात दो-ढाई बजे रुपए निकालने के लिए रेलवे स्टेशन एटीएम गया था, जहां से वो रुपए निकालकर पैदल ही सोजती गेट की तरफ लौट रहा था। उसके हाथ में मोबाइल था। वह सोजती गेट गणेश मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक पास बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मार हाथ से मोबाइल लूट लिया। फिर तेज रफ्तार से दोनों लुटेरे भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश के प्रयास शुरू किए। अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया है।
दूसरी वारदात 12वीं रोड से बोम्बे मोटर सर्कल के बीच हुई। मूलत: कोसाणा हाल राइकाबाग बैंक कॉलोनी निवासी छात्र अशोक प्रजापत सुबह सात बजे पैदल ही 12वीं रोड से बोम्बे मोटर्स की तरफ जा रहा था। रास्ते में मोपेड सवार दो युवक पास आए और झपट्टा मारकर अशोक से मोबाइल लूट लिया। फिर दोनों लुटेरे भाग गए।

Published on:
01 Oct 2023 11:54 pm