जोधपुर

खाना खाने जा रहे साइकिल सवार छात्र से मोबाइल लूटा

- सीसीटीवी फुटेज से मिले बाइक सवार लुटेरों के सुराग
less than 1 minute read
Mobile snatched from cyclist student going to eat food
खाना खाने जा रहे साइकिल सवार छात्र से मोबाइल लूटा

जोधपुर. रातानाडा थानान्तर्गत यूथ हॉस्टल के सामने बाइक सवार दो युवक साइकिल सवार छात्र के हाथ से मोबाइल लूटकर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

उप निरीक्षक दौलाराम के अनुसार मूलत: बाड़मेर जिले में समदड़ी तहसील के राडी गांव हाल सर्किट हाउस के पीछे हनवंत कॉलोनी निवासी जितेन्द्रसिंह पुत्र ईश्वरसिंह दोपहर में अपने कमरे से खाना खाने के लिए साइकिल लेकर निकला था। वह गणेश मंदिर मोड़ के पास निजी विद्यालय के आगे से निकल रहा था। उसके हाथ में मोबाइल था। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और हाथ में झपट्टा मारकर मोबाइल लूटकर भाग निकले। छात्र ने चिल्लाकर लुटेरों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। फिर वो पुलिस स्टेशन पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने वारदातस्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें दोनों युवकों की हरकत कैद हो गई। इसके आधार पर इनकी की जा रही है।

Published on:
12 Mar 2019 09:13 pm