जोधपुर

बगैर मास्क व सार्वजनिक स्थान पर थूकते सात जने पकड़े

जुर्माना वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई कर अदालत में पेश किया जाएगा
less than 1 minute read
May 10, 2020
बगैर मास्क व सार्वजनिक स्थान पर थूकते सात जने पकड़े
बगैर मास्क व सार्वजनिक स्थान पर थूकते सात जने पकड़े


जोधपुर. पुलिस ने अलग-अलग जगह पर कोरोना महामारी के दौरान बगैर मास्क व सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले सात व्यक्तियों को शनिवार को पकड़ा। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार कोरोना महामारी अधिनियम के तहत बगैर मास्क घूमना व सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पाबंदी है। इसके बावजूद सालासर हैण्डलूम व चौहाबो सेक्टर 9 के पास बगैर मास्क व सार्वजनिक स्थान पर थूकने के मामले में सूंथला निवासी महेश गुणपाल पुत्र धनराज और मिल्कमैन कॉलोनी निवासी महेश पुत्र महेन्द्र परिहार को पकड़ लिया। इनके खिलाफ जुर्माना वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई कर अदालत में पेश किया जाएगा।
वहीं, शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने खेमे का कुआं से एम्स रोड के बीच शोभावतों की ढाणी में यूआइटी कॉलोनी निवासी कुशल जैन व खेमे का कुआं निवासी मुकेश पुत्र पुखराज प्रजापत को बगैर मास्क लगाए घूमते पकड़ा।

चौहाबो थाना पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूमने पर गायत्री नगर में बारनाऊ निवासी भीखाराम पुत्र पूनाराम जाट व हनुमान नगर निवासी चेतन पुत्र मेहरूजी सुथार और चौहाबो सेक्टर 16 में सेक्टर नौ निवासी राजेश पुत्र अशोक कुमार सिंधी को पकड़ा।

Published on:
10 May 2020 12:17 am