जोधपुर

दो दिन में मानसून जोधपुर पहुंचने की उम्मीद

- उदयपुर और कोटा संभाग में आया मानसून - 4 साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक ही दिन में अहमदाबाद से कश्मीर पहुंचा मानसून - जोधपुर में हुई 8.4 मिमी बरसात

2 min read
Mansoon


- जैसलमेर, जालोर, पाली और सिरोही में कई जगह झमाझम

- बांकली बांध पर 4 व जवाई बांध पर 2 इंच पानी बरसा

ये भी पढ़ें

राजस्थान में मानसून की पहली बरसात, जमकर बरसे बदरा, देखें तस्वीरें

- जैसलमेर में 54, जालोर में 47, देसूरी में 49, रानी में 78, बाली में 66 व पिण्डवाड़ा में 55 मिमी बरसात

जोधपुर. मानसून ने बुधवार को उदयपुर व कोटा संभाग के जरिए राजस्थान में प्रवेश कर लिया। अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बनने, देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में चार चक्रवाती परिसंचारी तंत्र कायम होने और जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ आ जाने से मानसून को बुधवार को जबरदस्त बूस्ट मिला। अहमदाबाद में अटका मानसून एक ही दिन में राजस्थान को पार करता हुआ पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्से और पूरे जम्मू कश्मीर राज्य में पहुंच गया। यह मानसून की अरब सागरीय शाखा है। मौसम विभाग का कहना है मानसून के आगे बढऩे के लिए काफी अनुकूल परिस्थितियां मिल रही है। विभाग ने अगले 48 घण्टे में समूचे राजस्थान में मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई है।

कैसे आगे बढ़ा मानसून
दक्षिणी पाकिस्तान व इससे लगते पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश व दक्षिणी पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात के ऊपर और जम्मू कश्मीर को मिलाकर 4 चक्रवाती तंत्र बन गए। इनके बीच भूमध्यसागरीय हवा यानी पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू कश्मीर पर आकर नीचे उतरने लगा। इन सबके मिलने से अहमदाबाद में अटकी मानूसन की अरबसागरीय शाखा अरावली पर्वतमाला के समानांतर चलती हुई कश्मीर तक पहुंच गई। अगले 24 घण्टे में दिल्ली भी मानसूनी बारिश से भीग जाएगी। प्रदेश में मानसूनी रेखा उदयपुर व सवाईमाधोपुर के ऊपर और अलवर-भरतपुर के पास से गुजर रही है।

रातानाडा क्षेत्र में 8.4 मिमी बरसात

बीती रात रुक-रुककर जोधपुर में बरसात होने से बुधवार सुबह से ही बादलों की घनी आवाजाही बनी रही। बरसाती मौसम होने से न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री पर आ गया। हल्की हवा बहने से सुबह मौसम खुशगवार बना रहा। धूप नहीं निकलने से दोपहर में तापमान 32.2 डिग्री से ऊपर नहंी जा सका। बादलों की घटाटोप व आद्र्रता 87 फीसदी होने से ही दिन व रात के तापमान में महज 6 डिग्री का ही अंतर रहा। दोपहर बाद रातानाडा व एयरफोर्स सहित आसपास के इलाकों में 15 मिनट तक तेज बरसात हुई। इससे 8.4 मिलीमीटर पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक सूर्यनगरी सहित आसपास के इलाकों में बरसाती मौसम बना रहेगा। जैसलमेर में बीती रात दो इंच से अधिक 54 मिमी बारिश हुई। इससे शहर में न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री लुढकक़र 19.4 पर आ गया। दिन का तापमान 38 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 24.8 व दिन का 38.4 डिग्री मापा गया।


बांधों में आया पानी
जोधपुर संभाग में कई स्थानों पर झमाझम बरसात से संभाग के बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है। जालोर के बांकली बांध पर 100 मिलीमीटर बरसात हुई। संभाग के सबसे बड़े पाली जिले के जवाई बांध पर 42 मिमी पानी बरसा। जवाई को आपूर्ति करने वाले उदयपुर के सेई बांध पर 63 मिमी बारिश मापी गई। जोधपुर के बिराई बांध पर 51 और जसवंत सागर बांध पर 12 मिमी बरसात हुई।

बीते 24 घण्टे में कहां-कितनी बरसात

स्थान ------- बारिश (मिलीमीटर में)
जैसलेमर ----- 54

रामगढ़ ------- 23
नोख ------- 17

फतेहगढ़ ------- 10

जोधपुर ------- 8.4
बावड़ी ------- 19

ओसियां ------- 12

जालोर ------- 47
आहोर ------- 48

पाली ------- 17

बाली ------- 66
देसूरी ------- 49

सुमेरपुर ------- 42
रानी ------- 78

रोहट ------- 13

सिरोही ------- 16
माउंट आबू ------- 9.4

शिवगंज ------- 28
पिण्डवाड़ा ------- 55

आबूरोड ------- 19

नागौर ------- 1
डीडवाना ------- 48

लाडनंू ------- 46
जायल ------- 15

ये भी पढ़ें

शहरी स्कूलों में भी मिलेगा दूध, तीन दिन उठा सकेंगे लाभ
Published on:
27 Jun 2018 08:39 pm
Also Read
View All