जोधपुर

जोधपुर में दूषित पानी से कई रोजेदार सहित 50 से ज्यादा लोग बीमार

  गंगलाव- छीपा घाटी के पास दमामी हनुमान चौक क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
May 18, 2019
more-than-50-people-including-many-rosers-with-contaminated-water
जोधपुर में दूषित पानी से कई रोजेदार सहित 50 से ज्यादा लोग बीमार

जोधपुर. दूषित जलापूर्ति से गंगलाव और छीपा घाटी के बीच हनुमान दमामी चौक के पास 50 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। इनमें कई रोजेदार भी शामिल हैं। चिकित्सा ने जानकारी मिलने के बाद शिविर लगाकर करीब सौ जनों के स्वास्थ्य की जांच की और पानी के नमूने लिए। यहां से दो-तीन दिन तक पानी के नमूने लिए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दूषित पानी की सप्लाई शुक्रवार को हुई थी। इस पानी को पीने से रात को कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। कुछ लोगों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से नवचौकिया व चांदपोल डिस्पेंसरी के चिकित्सक व स्टाफ को लगाया गया और डॉ. एसके जैन व डॉ. कमलेश सामरिया ने सौ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।

हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि बीमार होने वाले किसी खाने में भी गए थे। जबकि कपिल परिहार सहित क्षेत्रवासियों का दावा है कि कुछ दिन पहले नगर निगम ने यहां सीवरेज की लाइन बिछाई थी जो जलदाय विभाग की लाइन से कनेक्ट हो गई। इसी कारण इलाके में दूषित पानी आया और लोग बीमार पड़े।

हालात नियंत्रण में

‘करीब चालीस लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है। पानी के सैंपल लिए हैं। रविवार सुबह भी सैंपल लेंगे। हालात नियंत्रण में है। करीब सौ जनों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। सभी बीमारों ने एक ही जगह खाना नहीं खाया था।
दूषित पानी से कई रोजेदार सहित ५० से ज्यादा लोग बीमार

डॉ. बलवंत मण्डा, सीएमएचओ, जोधपुर

दूषित पानी की शिकायत नहीं
‘हमारी तरफ से पेयजल सप्लाई सुचारू है। स्थानीय लोगों की ओर से दूषित पानी को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। बीमारी का कोई और भी कारण हो सकता है।

- दिनेश पेडि़वाल, एसई, पीएचईडी

Updated on:
18 May 2019 10:26 pm
Published on:
18 May 2019 10:26 pm