
जोधपुर. कोरोना कितना डरावना हैं, ये मंजर हमने अप्रेल-मई माह में देखा। जब कई लोग ऑक्सीजन से तड़पते व छटपटाते हुए दुनिया को अलविदा कह गए। कोरोना से पिछले साल 900 जिंदगियां चली गई। वहीं बीते 6 माह में कोरोना ने 1187 मरीजों की जान ले ली। कोरोना अब तक 2087 जिंदगियां लील चुका है। इसमें चौंकाने वाला तथ्य यह है कि सर्वाधिक 501 मौतें 60 से 69 आयुवर्ग के संक्रमितों की हुई है।
अप्रेल-मई में हुई ढाई सौ युवाओं की मौत
रिपोर्ट के अनुसार बीते अप्रेल मई माह में ढाई सौ युवाओं की मौत हो गई। इन सभी की आयु २० से ३९ साल के मध्य थी। हालांकि अब तक जोधपुर में ३०० युवा साल २०२० व २०२१ में कोरोना संक्रमण से मर चुके हैं। हालांकि इनमें कई एेसे केस भी हैं, जो दुर्घटना और फंदे पर लटक कर चले गए। जिनकी मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
0 से 9 साल के एक भी बच्चे की मौत नहीं
जोधपुर में अब तक ० से ९ वर्ष आयु में एक भी बच्चे की मौत नहीं दर्ज हो रखी है। वहीं १० से १९ साल आयुवर्ग में ४ बच्चों की मौत हुई हैं।
आयुवर्ग - मौत
० से ९- ०
१० से १९- ४
२० से २९- ६३
३० से ३९-२३७
४० से ४९- ३३९
५० से ५९- ४७५
६० से ६९- ५०१
७० से ७९- ३१७
८० से ८९-१३७
९० से ९९- १४