जोधपुर

फावड़े से सास मारपीट करने आई तो बहू ने खुद को लगाई आग

- हालत गंभीर, सास के खिलाफ एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Jun 02, 2021
फावड़े से सास मारपीट करने आई तो बहू ने खुद को लगाई आग
फावड़े से सास मारपीट करने आई तो बहू ने खुद को लगाई आग

जोधपुर.
डांगियावास थानान्तर्गत दांतीवाड़ा गांव में सास से आए दिन के झगड़े और फावड़े से मारपीट करने को लेकर गुस्साई एक पुत्रवधू ने खुद को आग लगा ली। परिजन ने आग बुझाई और गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि मूलत: अरटिया कला हाल दांतीवाड़ा निवासी अनीता (24) पत्नी प्रवीण पुरी गोस्वामी ने खुद को आग लगाई। गंभीर हालत में भर्ती है। पर्चा बयान के आधार पर सास शांतिदेवी पत्नी ओमपुरी के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गत 31 मई दोपहर दो बजे अनीता अपने कमरे में बैठी थी। तब फावड़े लेकर सास मारपीट करने के लिए वहां आई। यह देख पुत्रवधू आवेश में आ गई। उसने माचिस लेकर खुद को आग लगा ली। यह देख सास वहां से भाग गई। चिल्लाने की आवाज सुन पति व अन्य परिजन आए और आग बुझाई। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। पर्चा बयान के आधार पर सास के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Published on:
02 Jun 2021 11:43 pm