जोधपुर

ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मृत्यु

- बाइक चला रहा एक अन्य युवक घायल
less than 1 minute read
Aug 29, 2021
ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मृत्यु
ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मृत्यु

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत पाली रोड पर जेएनवीयू के न्यू कैम्पस के सामने तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार एक छात्र की मृत्यु और उसका साथी छात्र घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार भगत की कोठी में देवनारायण मंदिर के पीछे निवासी यश (19) पुत्र रामदयाल गुर्जर अपने मित्र मोहित (19) पुत्र राजेन्द्र गुर्जर के साथ मोटरसाइकिल पर अमृतादेवी पार्क से भगत की कोठी की तरफ आ रहे थे। मोहित बाइक चला रहा था और यश पीछे बैठा था। न्यू कैम्पस के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और सिर में चोट से गंभीर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचित कर एम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान यश की मृत्यु हो गई। जबकि मोहित भर्ती है।
मृतक के दादा सुगनलाल पुत्र डूंगाराम गुर्जर की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मृतक पढ़ाई कर रहा था।

Updated on:
29 Aug 2021 01:20 am
Published on:
29 Aug 2021 01:20 am